13.1 C
Munich

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट सिर्फ एक क्लिक में कैसे चेक करें? मार्कशीट में देख लें ये डिटेल

Must read


Last Updated:

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित करने की तैयारी में है. जानिए यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें और पिछले सालों का पास प्रतिशत रिकॉर्ड क्या है.

Zoom

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है

नई दिल्ली (UP Board 10th 12th Result 2026). उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर हलचल तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर सकता है. इस साल 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं.

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आने से पहले स्टूडेंट्स और अभिभावकों के बीच तनाव और उत्साह का माहौल है. पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यूपी बोर्ड के पास पर्सेंटेज में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन 2026 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. अगर आपने भी यूपी बोर्ड परीक्षा दी है तो अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें. जानिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब तक आएगा, पास प्रतिशत कितना जा सकता है और पिछले साल के आंकड़े क्या कहते हैं.

UP Board Result 2026: पिछले सालों के यूपी बोर्ड नतीजों का रिपोर्ट कार्ड

यूपी बोर्ड के पिछले 5-6 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2021 का साल ऐतिहासिक रहा था, जब बिना परीक्षा के प्रमोट होने के कारण पास प्रतिशत 97.88% तक पहुंच गया था. हालांकि, बीते वर्ष यानी 2025 में हाईस्कूल (10वीं) का पास प्रतिशत 90.11% और इंटरमीडिएट (12वीं) का 81.15% रहा. हाईस्कूल में पिछले साल लड़कियों ने 93.87% के साथ लड़कों (86.66%) को पीछे छोड़ दिया था. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 से भी बेहतर रह सकता है.

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में पास होने की ‘लक्ष्मण रेखा’ 33 नंबर तय की गई है. अगर किसी स्टूडेंट के एक या दो विषयों में 33 से कम अंक आते हैं तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है, वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना साल बचा सकता है. लेकिन अगर आप दो से ज्यादा विषयों में फेल होते हैं तो आपको फेल माना जाएगा और पूरी परीक्षा दोबारा देनी होगी.

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उसे नीचे लिखे स्टेप्स से चेक किया जा सकेगा:

  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘UP Board 10th Result 2026’ या ‘UP Board 12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर होगी.
  • इसे डाउनलोड कर लें और फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

यूपी बोर्ड मार्कशीट में क्या चेक करें?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद ऑनलाइन मार्कशीट मिलने पर उसमें की डिटेल्स चेक करना जरूरी है. अगर यूपी बोर्ड मार्कशीट 2026 में कोई भी गलती हो तो वक्त रहते उसे ठीक करवा लें.

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • स्कूल और डिस्ट्रिक्ट कोड
  • विषयवार प्राप्तांक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)
  • कुल मार्क्स
  • फाइनल रिजल्ट (पास/फेल/डिवीजन).

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 इसी महीने घोषित होने की पूरी संभावना है.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article