Last Updated:
IPL 2026 Punjab Kings: पंजाब किंग्स अगर आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं हारी है तो इसके पीछे वो आत्मविश्वास का चूरन है, जो उसने ड्रेसिंग रूम में चाटा है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम के अब तक के अजेय अभियान का श्रेय टीम के अंदर सकारात्मक माहौल और एक दूसरे से छोटी-छोटी चीज सीखने को दिया.
टीम की लखनऊ पर जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर
मुल्लांपुर: पिछले सीजन की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में धमाकेदार खेल दिखा रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने एक भी मैच नहीं गंवाया है. पंजाब ने अब तक पांच मैच जीते हैं जबकि उसका एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था. टीम अभी छह मैच में 11 अंकों के साथ आईपीएल तालिका में टॉप पर है. 2014 और 2025 का फाइनल खेलने वाली पंजाब फ्रेंचाइजी में इस बार ऐसा क्या नया है, जो टीम सफलता के झंडे गाड़ रही है, चलिए जानते हैं.
अय्यर की कप्तानी टीम की ताकत
46 गेंद पर 87 रन की पारी खेलने वाले कूपर कोनोली ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की और टीम की सफलता का क्रेडिट उन्हें ही दिया. कोनोली और सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (37 गेंदों में 93 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी की मदद से पंजाब किंग्स ने रविवार को 7/254 रन बनाए और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 रन की आसान जीत दर्ज की. कोनोली ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा:
हम सभी इस बात पर चर्चा करते हैं कि एक-दूसरे के लिए क्या कारगर है. हम एक-दूसरे से छोटी-छोटी बातें सीखते हैं. हमें एक-दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखने का आनंद ले रहे हैं. हम सभी बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं। खेल का यही उद्देश्य होता है. सर्वश्रेष्ठ टीम बनना. हम एक टीम के रूप में बेहतर होने के लिए एक-दूसरे से सीख लेते हैं.
टीम के लिए उदाहरण पेश करते हैं श्रेयस
कूपर कोनोली ले कहा, ‘वह (श्रेयस) खुद एक उदाहरण पेश करके नेतृत्व करते हैं. वह हमेशा यह कोशिश करते हैं कि टीम के सभी खिलाड़ी सहज महसूस करें। वह खिलाड़ियों को हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी खिलाड़ी खुश होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें.’
कूपर कोनोली
ओपनर्स भी उड़ा रहे धुंआ
प्रियांश के साथ अपनी साझेदारी के बारे में कोनोली ने कहा, ‘प्रियांश पिछले साल से ऐसा प्रदर्शन कर रहा है. मुझे उसे बल्लेबाजी करते देखना अच्छा लग रहा था. मुझे लगता है कि पहले बल्लेबाजी करने पर खेल में ज्यादा बदलाव नहीं आता. आप बस अच्छे क्रिकेट शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव बनाते हैं और ढीली गेंदों का फायदा उठाते हैं. आज हमने यही किया.’
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें


