10.1 C
Munich

OPINION: सोशल मीडिया की ‘दोधारी तलवार’ की धार पर खड़े विराट, सेलेब्रिटी होना एक सजा है, हीरो को विलेन बनाने का मजा है

Must read


होमखेलक्रिकेट

सोशल मीडिया की ‘दोधारी तलवार’ की धार पर खड़े विराट, सेलेब्रिटी होना एक सजा है

Last Updated:

विराट कोहली भी सोशल मीडिया में कहीं न कहीं फंसे हुए नजर आते हैं. एक तरफ उनकी अपनी बनाई हुई बड़ी छवि है, और दूसरी तरफ उसी छवि का दबाव. वह चाहकर भी वो साधारण जिंदगी नहीं जी सकते, जो हम और आप जीते हैं. 

Zoom

विराट कोहली के लाइक का सोशल मीडिया में ट्रोल होना कई कहानियों को जन्म देता है.

नई दिल्ली.  सोचिए, आप गूगल पर “Virat Kohli like” सर्च करते हैं और आपके सामने सैकड़ों खबरें आ जाती हैं वजह? सिर्फ इतनी कि विराट कोहली ने किसी की पोस्ट लाइक कर दी. सुनने में जितना साधारण, आज के दौर में उतना ही सनसनीखेज. यही वह सच है जो हमें सोशल मीडिया की अजीब और कई बार बेतुकी दुनिया से रूबरू कराता है  एक ऐसी दुनिया, जहां एक ‘लाइक’ भी राष्ट्रीय बहस बन जाता है. असल सवाल यह है कि क्या सच में इससे किसी को फर्क पड़ना चाहिए? शायद नहीं लेकिन सोशल मीडिया को पड़ता है और बहुत ज्यादा पड़ता है. यही कारण है कि एक सामान्य सी डिजिटल गतिविधि को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगती हैं, यहां तक कि निजी जिंदगी पर भी सवाल उठने लगते हैं.

यह घटनाएं हमें यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या हम सच में सोशल मीडिया के बिना अपनी जिंदगी जी पा रहे हैं, या फिर उसी के कैदी बन चुके हैं. विराट कोहली भी इस जाल में कहीं न कहीं फंसे हुए नजर आते हैं.  एक तरफ उनकी अपनी बनाई हुई बड़ी छवि है, और दूसरी तरफ उसी छवि का दबाव. वह चाहकर भी वो साधारण जिंदगी नहीं जी सकते, जो हम और आप जीते हैं.

सोशल मीडिया की दोधारी तलवार

अगर कोई इंसान एक पोस्ट लाइक भी नहीं कर सकता बिना विवाद के, तो सोचिए उसकी जिंदगी कितनी सीमित हो गई होगी. यह किसी भी इंसान के लिए घुटन भरा हो सकता है. सवाल यह भी उठता है कि उन्हें इसे लेकर सफाई देने की जरूरत ही क्यों पड़ी? वह जो चाहें कर सकते हैं, जब तक उनके परिवार को कोई आपत्ति नहीं है. सोशल मीडिया एक दोधारी तलवार है. यही प्लेटफॉर्म विराट कोहली की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले गया, लेकिन अब वही उन्हें घेरता भी नजर आ रहा है. मीम्स, ट्रोल्स और बेवजह की बहसें  ये सब मिलकर एक ऐसा माहौल बना देते हैं, जहां निजी स्पेस नाम की कोई चीज नहीं बचती.

विराट को भी हक है 

हम अक्सर सोचते हैं कि विराट कोहली की जिंदगी कितनी शानदार होगी  पैसा, शोहरत, फैंस का प्यार. लेकिन इसके पीछे जो कीमत चुकानी पड़ती है, वह शायद ही कोई समझ पाता है। लगातार नजरों में रहना, हर छोटी चीज पर सवाल उठना  यह किसी को भी मानसिक रूप से थका सकता है. शायद यही वजह है कि उन्होंने भारत छोड़कर इंग्लैंड में बसने का फैसला किया. वहां उन्हें थोड़ी आज़ादी मिलती है, एक सामान्य जिंदगी जीने का मौका मिलता है.  भारत में, उनकी हर हरकत सुर्खी बन जाती है  और यही हकीकत है. कई बार विराट कोहली ने कहा है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह सार्वजनिक जीवन से दूर हो जाएंगे. अब यह बात और भी स्पष्ट हो जाती है  यह सिर्फ एक इच्छा नहीं, बल्कि जरूरत है क्योंकि अंततः, हर इंसान को सबसे ज्यादा जरूरत होती है सुकून से जीने की.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article