7.1 C
Munich

IPL 2026: पावरप्ले में किसने मचाई असली तबाही? किस टीम ने जमकर कूटे रन

Must read


T20 क्रिकेट में एक पुराना नुस्खा है, पहले 6 ओवर में जितना लूट सको, लूट लो. फील्डिंग पाबंदियां हैं, गेंदबाज नई गेंद से सेट हो रहे हैं और बाउंड्री पर सिर्फ दो फील्डर. यही वो ‘सुनहरा वक्त’ है जिसका फायदा IPL 2026 की तीन टीमों ने बाकियों से कहीं ज़्यादा उठाया है. आंकड़े देखें तो साफ पता चलता है, किसने पावरप्ले को ‘वसूली का वक्त’ बनाया और किसने सिर्फ हसरतें पाली.

1. सनराइजर्स हैदराबाद, पावरप्ले के असली सुल्तान
SRH के लिए पावरप्ले सिर्फ क्रिकेट का एक फेज़ नहीं है, यह उनका हथियार है, उनकी पहचान है. 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ जो हुआ, वो IPL इतिहास में दर्ज हो गया. SRH ने पावरप्ले में 105/0 का स्कोर खड़ा किया, यानी छह ओवर, शून्य विकेट, 105 रन. अभिषेक शर्मा ने अकेले 66 रन ठोके, वो भी सिर्फ 28 गेंदों में, 5 चौके और 8 छक्के. हेड उस वक्त भी क्रीज पर थे, 31 रन. यह IPL के इतिहास का संयुक्त तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर था.

अभिषेक-हेड की जोड़ी को ‘ट्रैविशेक‘ भी कहते हैं, और इस सीजन में उन्होंने तीन बार पावरप्ले में 100+ का आंकड़ा पार किया है. जिस रफ्तार से ये दोनों शुरुआत करते हैं, उसमें स्ट्राइक रेट 200 के पार होता है. मतलब हर दो गेंद पर कम से कम चार रन. SRH का असली जादू यह है कि वे पहले 30 मिनट में ही मैच का मिजाज़ तय कर देते हैं. जब तक विपक्षी टीम संभले, तब तक बात 90-100 रन की हो चुकी होती है.

2. राजस्थान रॉयल्स, 15 साल का तूफान
10 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स ने RCB के खिलाफ कुछ ऐसा किया जो इस सीजन में किसी ने नहीं किया था. पावरप्ले स्कोर, 97/1. यह इस पूरे सीजन का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर था और IPL इतिहास में पांचवां सबसे बड़ा. यशस्वी जायसवाल दूसरे ही ओवर में आउट हो गए, 13 रन बनाकर. लेकिन उनके जाने के बाद जो तूफान आया, वो और भी खतरनाक था. वैभव सूर्यवंशी, उम्र 15 साल, ने जो किया वो देखकर गेंदबाज सोचते रहे कि हुआ क्या. 18 गेंदों में 57 रन, पांचवें ओवर में अकेले 50+ रन का स्कोर, और पावरप्ले खत्म होने से पहले ही मैच का रुख तय.

वैभव का इस सीजन में कुल स्कोर 246 रन है छह मैचों में, स्ट्राइक रेट 236.53 का. और यशस्वी जायसवाल उनके साथ 223 रन के साथ खड़े हैं, औसत 55.75.
RR की ताकत यह है कि दोनों ओपनर खतरनाक हैं. एक गया तो दूसरा और भी तेज खेलता है.

3. पंजाब किंग्स, सरप्राइज पैकेज
पावरप्ले की इस लिस्ट में सबसे बड़ा सरप्राइज है पंजाब किंग्स. इस सीजन की पॉइंट्स टेबल टॉपर टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक नया माइंडसेट दिखाया है, पावरप्ले हमारी नींव है, बाकी सब बाद में. उसी 11 अप्रैल के मैच में, जब SRH ने 105/0 बनाया, जवाब में PBKS ने 93/0 बनाकर दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं. प्रियांश आर्या ने पहले ही ओवर में 18 रन ठोके. प्रभसिमरन सिंह ने एक छोर थामा. और दोनों ने मिलकर ‘ईंट का जवाब पत्थर से’ दिया.

प्रियांश आर्या इस सीजन में 248+ के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं. रिकी पॉन्टिंग, जो PBKS के हेड कोच हैं, उन्होंने CSK के खिलाफ आर्या की 11 गेंदों में 39 रन वाली पारी देखकर कहा था कि उन्होंने जिंदगी में इससे अच्छी बॉल स्ट्राइकिंग कम देखी है. PBKS की खासियत यह है कि वे रन भी बना रहे हैं और विकेट भी बचा रहे हैं पावरप्ले में, जो किसी भी टीम के लिए सबसे बढ़िया शुरुआत होती है.

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article