Air India A350-900 Delhi London फ्लाइट तकनीकी खराबी से लौटी.

Date:


होमताजा खबरदेश

7 घंटे हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा AI का विमान

Last Updated:

Air India Flight Return: एयर इंडिया की दिल्ली लंदन फ्लाइट AI111 में संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के करीब सात घंटे बाद वापस दिल्ली में उतार दिया गया. बीच आसमान में विमान A350 900 में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई. विमान की जांच जारी है. यात्रियों को सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस विमान को दिल्ली में लैंड करवाया गया.

Zoom

करीब सात घंटे तक हवा में रहने के बाद एयर इंडिया का विमान दिल्ली लौट गया. फाइल फोटो

Air India Flight Return: एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जा रही एक फ्लाइट को गुरुवार को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा. एयरलाइन का A350-900 विमान लंदन के हिथ्रो एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था. तकनीकी समस्या के संदेह के चलते विमान लगभग 7 घंटे हवा में रहने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली वापस आ गया. एयर इंडिया के अनुसार फ्लाइट AI111 ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान कुछ तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को वापस राष्ट्रीय राजधानी की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया.

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. संदिग्ध तकनीकी समस्या के चलते विमान को वापस लाने का निर्णय लिया गया. विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया है और फिलहाल इसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक उड़ान के दौरान विमान में कुछ असामान्य आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया. जब यह फैसला लिया गया, उस समय विमान सऊदी अरब के एयरस्पेस में था.

सात घंटे तक आसमान में रहा विमान

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार विमान करीब चार घंटे तक उड़ान भरने के बाद वापस लौटने लगा और कुल मिलाकर लगभग सात घंटे हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली में लैंड किया. गौरतलब है कि यही A350-900 विमान (VT-JRF) इससे पहले 15 मार्च को भी तकनीकी समस्या का सामना कर चुका है. उस समय यह अमेरिका के न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था और समस्या के चलते इसे बीच रास्ते में डायवर्ट करना पड़ा था.

एयर इंडिया ने इस घटना से यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है. एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. हालांकि, विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि एयर इंडिया ने A350-900 विमानों का संचालन जनवरी 2024 से शुरू किया है और इन्हें अपनी लंबी दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल कर रही है.

इस घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामलों में एहतियात के तौर पर लिया गया फैसला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी होता है. फिलहाल विमान की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही तकनीकी खराबी के सही कारणों का पता चल सकेगा.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मीडिएटर या दलाल? पाकिस्तान जंग रोक सकता है या सिर्फ अमेरिका का मैसेंजर है? – News18 हिंदी

होमवीडियोदेशRubika Liyaquat Show: मीडिएटर या दलाल? पाकिस्तान सच...