Last Updated:
Mumbai Indians Beat Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया. मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात 100 रन ही बना पाई. इस तरह मुंबई फिर से जीत की पटरी पर लौटी है.
मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा को हराया
नई दिल्ली: तिलक वर्मा की दमदार शतकीय पारी के बाद कसी हुई गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को 00 रन से हरा दिया. इस तरह मुंबई ने लगातार चार मैचों में हार के बाद जीत का स्वाद चखा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 15.4 ओवर में 99 रन बनाकर सिमट गई. इस तरह मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. इसके अलावा मुंबई ने गुजरात को उसके घर में पहली बार हराया है.
मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने पारी की पहली गेंद पर साई सुदर्शन का विकेट गंवा दिया था. मुंबई के लिए ये पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने हासिल की थी. आईपीएल 2026 में बुमराह का यह पहला विकेट भी था. साई सुदर्शन के आउट होने के बाद जोस बटलर भी जल्दी आउट हो गए. देखते ही देखते ही शुभमन गिल भी चलते बने. इसके बाद मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने गुजरात के खेमे में सेंध लगा दी. इस दौरान मुंबई ने खिलाड़ियों ने जबरदस्त फील्डिंग का प्रदर्शन भी किया और कुछ बेहतरीन कैच लपके. गुजरात के लिए बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा वॉशिंगटन सुंदर ने 26 रनों की पारी खेली.
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी रही दमदार
गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी दमदार रही. मुंबई के लिए अश्वनी कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. अश्वनी ने गुजरात के चार बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर ने भी 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने भी एक-एक विकेट लिया. इस तरह गेंदबाजों के दमदार खेल से मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 10वें से 7वें स्थान पर पहुंच गई है.
बैटिंग में तिलक रहे मुंबई के हीरो
गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी में मुंबई इंडियंस की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने 44 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाल लिया. नमन धीर ने मुंबई इंडियंस के लिए 32 गेंद में 45 रनों की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा 45 गेंद में 101 रन नाबाद रहे. अपनी इस पारी में तिलक ने 7 छक्के और 8 चौके भी लगाए.
आईपीएल इतिहास में मुंबई के लिए तिलक ने सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वहीं, गुजरात की गेंदबाजी की बात करें तो कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में भी एक-एक विकेट आया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


