‘डायवर्ट होने वाली थी फ्लाइट’, हवा में फंसी CM ममता बनर्जी, ATC के ग्रीन सिग्नल मिलने से बची जान

Date:


Last Updated:

पश्चिम बंगाल: खराब मौसम के कारण एक घंटे तक आसमान में घूमता रहा सीएम ममता का विमान

Zoom

मौसम में सुधार होने पर ममता बनर्जी के प्लेन को लैंड करने की इजाजत दी गई. (फाइल फोटो)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ले जा रहा चार्टर्ड विमान, खराब मौसम के कारण एक घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा और कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की अनुमति न मिलने के बाद आखिरकार गुरुवार शाम लगभग 5.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग करने में सफल रहा.

मुख्यमंत्री दिन में पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में कई चुनावी रैलियों में भाग लेने के बाद इसी विमान से लौट रही थीं. विमान को शाम 4.30 बजे से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर लैंड करना था. चार्टर्ड विमान ने पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. हालांकि, विमान के कोलकाता पहुंचने के बाद पायलट ने लैंडिंग की अनुमति के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया, लेकिन खराब मौसम की स्थिति (भारी बारिश और तेज हवा) कारण अनुमति नहीं दी गई.

इसके बाद, चार्टर्ड विमान एक घंटे से अधिक समय तक हवा में ही रहा. अंततः, मौसम में सुधार होने पर एटीसी ने विमान को लैंडिंग की अनुमति दी. शाम लगभग 5:30 बजे विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया. इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस मामले पर मीडिया से बात किए बिना हवाई अड्डे से अपने आवास के लिए रवाना हो चुकी थीं.

कोलकाता हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट ही एकमात्र ऐसी फ्लाइट नहीं थी, जिसे खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली. कुछ समय के लिए खराब मौसम के कारण सभी फ्लाइटों के आगमन और प्रस्थान प्रभावित हुए.

घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि एक समय ऐसा भी विचार किया गया था कि यदि मौसम में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री की चार्टर्ड फ्लाइट को पास के किसी हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया जा सकता है. हालांकि, मौसम में सुधार हुआ और विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, जिससे सभी संबंधित लोगों को राहत मिली. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले महीने दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल को) में विधानसभा चुनाव होंगे और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related