Israel-Iran War: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘Energy Lockdown’ तेजी से ट्रेंड कर रहा है. लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या दुनिया एक नए संकट की ओर बढ़ रही है. दरअसल, Energy Lockdown का मतलब होता है ऊर्जा सप्लाई में बड़ी रुकावट. यानी तेल और गैस जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई कम हो जाना या पूरी तरह रुक जाना. इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से यह खतरा और बढ़ गया है. यह इलाका दुनिया को बड़ी मात्रा में तेल सप्लाई करता है. अगर यहां संघर्ष बढ़ता है, तो तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं. क्या सच में आने वाला संकट है? मिडिल ईस्ट तनाव के बीच समझिए तेल सप्लाई, महंगाई और भारत पर इसके असर को आसान भाषा में.



