5.3 C
Munich

SRH vs DC: अभिषेक शर्मा के तूफान के आगे दिल्ली कैपिटल्स ने टेके घुटने, सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से जीता मैच

Must read


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक शर्मा के तूफान के आगे दिल्ली ने टेके घुटने, SRH ने 47 रनों से जीता मैच

Last Updated:

IPL 2026 SRH vs DC highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 242 रन का विशाकर स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में दिल्ली की टीम 195रन ही बना पाई.

Zoom

सनराइजर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच

नई दिल्ली: अभिषेक शर्मा की तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों के दमदार खेल से सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया. आईपीएल 2026 का ये 31वां हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने  टॉस जीतकर सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर अभिषेक की नाबाद 135 रनों पारी से 242 रन का स्कोर खड़ा किया.

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट 195 रन ही बना पाई. इस तरह सनराइजर्स की टीम ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली को 6 मैचों में ये तीसरी हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही अब सनराइजर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है.

बल्लेबाजी में दिल्ली की शुरुआत रही खराब

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी में शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने तीसरे ही ओर में पाथुम निसंका के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया, निसंका 6 गेंद में सिर्फ 8 रन ही बना पाए. इसके बाद केएल राहुल के साथ नीतीश राणा ने जरूर एक अच्छी साझेदारी कर रन गति को आगे बढ़ाने का काम किया, लेकिन सनराइजर्स के शाकिब हुसैन ने केएल राहुल को अपनी फुलटॉस गेंद पर फंसा लिया.

केएल राहुल 23 गेंद में 37 रन बनाकर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट हुए. केएल राहुल के आउट होते ही ईशान मलिंगा ने 11वें ओवर की पहली दो गेंद पर नीतीश राणा और फिर डेविड मिलर को आउट कर मैच पूरी तरह से सनराइजर्स की तरफ मोड़ दिया. बैक टू बैक तीन विकेट के बाद दिल्ली की टीम संभल नहीं पाई. इसके अलावा बल्लेबाजी में टीम के लिए समीर रिजवी ने जरूर कुछ देर के लिए उम्मीद जगाई और 28 गेंद में 41 रनों की पारी खेली, लेकिन अंतिम ओवरों में उन्हें किसी का साथ नहीं मिल पाया. इंपैक्ट सब के रूप में बल्लेबाजी के लिए आए आशुतोष शर्मा भी सिर्फ 14 रन ही बना पाए.

सनराइजर्स के गेंदबाजों ने भी बरपाया कहर

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया. सनराइजर्स की तरफ से एक बार फिर ईशान मलिंगा ने कहर बरपाया. ईशान मलिंगा ने अपने चार ओवर में स्पेल में 32 रन देकर 4 विकेट झटके. इसके अलावा हर्ष दुबे ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि, दिलशान मधुशंका और शाकिब हुसैन के खाते में भी एक-एक विकेट आया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article