मुरादाबाद नगर निगम की लाइब्रेरी में अब किताबों को खोजना हुआ आसान, 30 हजार किताबें कम्प्यूटर पर हुईं अपलोड

Date:


Last Updated:

लाइब्रेरियन फुरकान आलम ने बताया कि लाइब्रेरी को विकसित करने का काम लगातार किया जा रहा है. हमारी करीब 30000 किताबें कम्प्यूटर में चढ़ा दी गई है. जिससे पुस्तक का कोई नाम डाले तो कंप्यूटर में डालते ही वह आसानी से मिल जाएगी. इसके साथ ही पहले पुस्तक ढूंढने में काफी समय लगता था. लेकिन अब कंप्यूटर में पुस्तक का नाम डालते ही आसानी से पुस्तक मिल जाएगी.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबादः मुरादाबाद में नगर निगम द्वारा लाइब्रेरी संचालित की जा रही है. जिसमें विभिन्न विषय की पुस्तक रखी गई है. जिससे बच्चे मुफ्त में यहां आकर ज्ञान अर्जित कर सकें. नगर निगम के इस पहल से बच्चों को काफी लाभ मिल रहा है. जहां पहले नगर निगम की लाइब्रेरी में बच्चों को किताब ढूंढने में बहुत समय लग जाता था. जिसकी वजह से उनका समय खराब होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है.

नगर निगम ने अपनी लाइब्रेरी को अपडेट कर दिया है. अब कंप्यूटर पर नाम डालते ही किताबें आसानी से मिल जाएंगी. इसके अलावा जितनी भी लाइब्रेरी में पुस्तक मौजूद है. वह सभी इंटरनेट पर अपलोड की जा रही है. जिससे लाइब्रेरी ना आकर घर पर भी आसानी से लाइब्रेरी की पुस्तकों को अध्ययन किया जा सकेगा.

30 हजार पुस्तकों को इंटरनेट पर किया जा चुका है अपडेट

लाइब्रेरियन फुरकान आलम ने बताया कि लाइब्रेरी को विकसित करने का काम लगातार किया जा रहा है. हमारी करीब 30000 किताबें कम्प्यूटर में चढ़ा दी गई है. जिससे पुस्तक का कोई नाम डाले तो कंप्यूटर में डालते ही वह आसानी से मिल जाएगी. इसके साथ ही पहले पुस्तक ढूंढने में काफी समय लगता था. लेकिन अब कंप्यूटर में पुस्तक का नाम डालते ही आसानी से पुस्तक मिल जाएगी.

उन्होंने कहा की पुस्तकों को ऑनलाइन चढ़ाने का भी काम चल रहा है. जिससे घर बैठे पाठक आसानी से लाइब्रेरी की पुस्तकों को अध्ययन कर सकेंगे. इसके साथ ही नगर निगम की लाइब्रेरी में 50 से 60 लोग प्रतिदिन पढ़ने के लिए आते हैं. जो लोग पढ़ना चाहते हैं. वह बुध बाजार स्थित लाइब्रेरी में आकर लाइब्रेरी में मौजूद पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं. यह अध्ययन मुफ्त में कराया जाता है. बाकी घर पर ले जाने के लिए मेंबरशिप कार्ड बनता है. तभी घर पर ले जाया जा सकता है. जिसका लाभ लेने यहां शहर भर के लोग आते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related