Last Updated:
Mirzapur News : घटनास्थल पर चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है. हादसा ड्रमंड गंज थाना के बड़का घुमान मोड़ पर हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. कहा जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. अभी तक 11 लोगों के शव मिल चुके हैं.
दोनों वाहनों में बैठे लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला.
मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. ट्रक ने दो कारों में टक्कर मार दी. हादसे में दोनों कार में सवार करीब एक दर्जन लोगों के जिंदा जलने की प्रारंभिक सूचना है. चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है. कहा जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. हादसा ड्रमंड गंज थाना के बड़का घुमान मोड़ का है. मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है और अधिकारियों से राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. अभी तक 11 लोगों के शव मिल चुके हैं.
कैसे हुआ हादसा
कहा जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद उसने बोलेरो और कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर में जा घुसी. हादसे के कारण बुलेरो में लगी आग के चपेट में आने से उसमें बैठे करीब एक दर्जन लोग चपेट में आ गए. ट्रक चालक की हालत भी गंभीर है. ड्रमंड गंज घाटी में रात आठ बजे गिट्टी लगा ट्रेलर उतर रहा था. उसके पीछे स्विफ्ट कार सवार आ रहे थे. कार के पीछे दाल लदा ट्रक आ रहा था. ट्रक के पीछे बोलेरो सवार चल रहे थे. इस बीच दाल लगे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया.
उसने आगे स्विफ्ट कार में टक्कर मारी. स्विफ्ट कार आगे ट्रेलर में टकरा गई. टक्कर में पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक में टकराई. आपस में गाड़ियों के टकराने से बोलेरो में आग लग गई. आग लगने से बोलेरो सवार सभी लोग गाड़ी में फंस गए. उधर, बहराइच में भी अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है. ये हादसे मोतीपुर, दरगाह और जरवल थाना क्षेत्र में हुए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


