5.9 C
Munich

पत्नी का फिट रहना पति को खल गया, शटर हैंडिल से सिर पर किया जोरदार हमला, मौके पर ही मौत

Must read


Last Updated:

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में एक पति को अपनी पत्नी के जिम जाने की बात रास नहीं आई और उसने लोहे के औजार से उस पर हमला कर दिया. इस हमले में पत्नी की मौत हो गई. आइए आपको पूरी वारदात के बारे में बताते हैं.

Zoom

मृतक पत्नी

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला की जान चली गई. दरअसल मुरादाबाद जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति करीब 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पति ने क्यों की बेरहमी से हत्या?
दरअसल मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के पास रहने वाले एक पति-पत्नी की 10 साल पहले शादी हुई थी. पत्नी ने फीट रहने के लिए जिम जाने का फैसला किया, लेकिन पति को यह पसंद नहीं आया. बस फिर क्या था, इसी बात को लेकर एक दिन पति-पत्नी के बीच तकरार हो गया और गुस्से में आकर पति ने शटर के हैंडिल से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया. सिर पर जोरदार हमले से पत्नी घायल हो गई और कुछ ही समय में बिना इलाज के उसकी मौत हो गई.

शव के पास 7 घंटे बैठा रहा पति
हालांकि इस दौरान करीब 7 घंटे तक पति मृतक पत्नी के पास बैठा रहा. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने आरोपी पति को भी घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मृतक महिला के परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया. परिजनों ने बताया कि उसका पति उस पर बहुत अत्याचार करता था और उसे मारता-पीटता था.

मृतक महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि मेरी बहन को मारा-पीटा जाता था. परिजनों ने पति सहित कुल चार लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज कराया है. इस मुकदमे में ये बताया गया कि युवक के भाई ने स्टील पाउडर और कांच का पाउडर दिया था, जिससे बहन का मुंह कट गया था. पुलिस ने परिजनों के आरोप पर संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है और आरोपी पति के खिलाफ एक्शन की तैयारी की जा रही है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article