Last Updated:
Amit Shah Vs Mallikarjun Kharge : असम के चुनावी दंगल में ‘नहले पर दहला’ शुरू हो गया है. एक तरफ अमित शाह ने कांग्रेस पर बम धमाकों का आरोप लगाया, तो दूसरी तरफ मल्लिकार्जुन खरगे ने नौबोइचा में ‘5 गारंटियों’ का कार्ड खेलकर बाजी पलटने की कोशिश की है. खरगे ने जुबीन गर्ग मामले में 100 दिन में न्याय का बड़ा वादा किया है.
असम में रविवार को साबित हुआ इस चुनाव का सुपर संडे.
नौबोइचा/शोणितपुर: असम विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के आखिरी दौर में रविवार को सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. रविवार को असम की धरती पर दो दिग्गजों का आमना-सामना हुआ. एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस शासन को ‘बम धमाकों और आतंकवाद’ का दौर बताकर घेरा, तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नहले पर दहला मारते हुए असम की जनता के लिए 5 गारंटियों का एलान कर दिया. नौबोइचा की जनसभा में खरगे ने न केवल आर्थिक मदद का वादा किया, बल्कि असम की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े जुबीन गर्ग मामले में न्याय का इमोशनल कार्ड भी खेल दिया.
इससे पहले दिन में अमित शाह ने शोणितपुर में हुंकार भरते हुए कहा था कि कांग्रेस के राज में असम उग्रवाद का अड्डा था, लेकिन भाजपा ने 10,000 युवाओं का आत्मसमर्पण कराकर शांति स्थापित की. शाह ने दावा किया कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार ने असम को बम धमाकों से मुक्ति दिलाई है और अब राज्य विकास की राह पर है. अमित शाह ने कहा है राज्य में तीसरी बार लगातार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.
5 गारंटियों से ‘चेकमेट’ करने की तैयारी
अमित शाह के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नौबोइचा में मंच संभालते ही घोषणाओं की झड़ी लगा दी. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल डराने की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस जनता के हाथ मजबूत करेगी. खरगे ने 5 गारंटियों का एलान किया.
#WATCH | Addressing a public meeting in Nowboicha, Assam, Congress President Mallikarjun Kharge says, “I’m announcing five guarantees. The first guarantee is an unconditional monthly cash transfer to every woman’s bank account. Additionally, we’ll provide women with an amount of… pic.twitter.com/UMMSKFBYib





