Jodhpur Temple Summer Bhog: जोधपुर में बढ़ती भीषण गर्मी का असर अब मंदिरों की परंपराओं में भी दिखाई देने लगा है. शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा-व्यवस्था ऋतु के अनुसार बदली गई है. देव विग्रहों को हल्के वस्त्र पहनाए जा रहे हैं और कूलर, पंखों की व्यवस्था की गई है. भोग में लस्सी, छाछ, शर्बत, फलों का रस, तरबूज और आम अर्पित किए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन समय में भी बदलाव किया गया है. यह परंपरा भक्तों की आस्था, सेवा भावना और भगवान के प्रति समर्पण का सुंदर उदाहरण बन रही है.


