Last Updated:
IPL 2026 Mukesh Chaudhary: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 103 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है. टीम की इस जीत में एक ऐसे खिलाड़ी का भी योगदान रहा जो सीने में गम मां को खोने का गम लेकर मैदान पर उतरा था. ये कोई और नहीं तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी थे. मैच से दो पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था.
सीएसके के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिए. मुकेश जब सीएसके के लिए गेंदबाजी कर रहे थे तो शायद फैंस को ये नहीं पता होगा कि वह अपने सीने में मां को खोने का गम छिपा रखे हैं, लेकिन क्रिकेट के लिए जुनून और अपनी टीम के लिए कुछ दिखाने के जज्बे ने मुकेश को मैदान पर खींच लाया.
दरअसल, मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी का निधन हो गया. मुकेश पर जब दुखों का ये पहाड़ टूटा तो वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रहे थे. मैच खत्म होते ही मुकेश अपने होमटाउन भिलवाड़ा, राजस्थान के लिए रवाना हो गए. वहां उन्होंने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया और फिर सीएसके कैंप में वापस लौट गए और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरे.
सीएसके की पूरी टीम ने जताया शोक
मुकेश चौधरी की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने के लिए सीएसके की पूरी टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ब्लैक आर्मबैंड पहना था. मैच से पहले सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शोक जताते हुए लिखा, “सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करता है. हम मुकेश और उनके परिवार के साथ हैं, इस मुश्किल समय में हमारी दुआएं और सोच उनके साथ है.”
सीएसके ने 103 रनों से जीता मैच
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 103 रनों के बड़े अंतर से मैच को अपने नाम किया. मैच में सीएसके लिए संजू सैमसन ने 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस सीजन संजू सैमसन ने सीएसके के लिए ये दूसरा शतक लगाया. अपनी इस पारी में संजू ने 10 चौके और 6 छक्के भी लगाए, जिससे सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 207 रन का स्कोर खड़ा किया. सीएसके के इस स्कोर के जवाब में मुंबई की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पांच बार की चैंपियन19 ओवर में 103 रन ही बना पाई.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


