10.8 C
Munich

शामली में आधा किलोमीटर तक सड़क पर बिखरे मिले नोट ही नोट, 500 से लेकर 100 रुपये की कई गड्डियां मिलीं, सब हैरान

Must read


Last Updated:

Shamli News: शामली के मेरठ-करनाल हाईवे पर गुरुवार शाम अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. यहां तेज रफ़्तार से बाइक पर जा रहे युवक के बैग से नोटों की गड्डियां सड़क पर बिखरने लगी. एक सतर्क राहगीर ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नोटों की गड्डियों को समेटा. कुल चार लाख रुपए सड़क पर बिखरे थे. पुलिस अब इसके असली मालिक की तलाश कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शामली के मेरठ-करनाल हाईवे पर नोटों की बारिश

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मेरठ-करनाल हाईवे पर एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया. एक बाइक सवार युवक के बैग से नोटों की गड्डियां सड़क पर गिरती रहीं, लेकिन उसे इसका अंदाजा भी नहीं हुआ. पुलिस ने सड़क से कुल चार लाख रुपये बरामद कर लिए हैं.

गुरुवार देर शाम की यह घटना काबड़ौत पुल के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार से जा रही बाइक पर सवार युवक की पीठ पर एक काला बैग लटका हुआ था. यात्रा के दौरान बैग की चेन खुल गई, जिसकी वजह से नोटों की गड्डियां सड़क पर बिखरने लगीं. युवक बेखबर आगे बढ़ता रहा और करीब आधा किलोमीटर तक नोट सड़क पर गिरते रहे. इसी दौरान मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी अमित कुमार वहां से गुजर रहे थे. उन्होंने नोट बिखरे देखे और बाइक सवार को दूर जाते देखा, तो तुरंत पास में ड्यूटी पर तैनात बलवा चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर को सूचना दी. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. इस बीच अमित ने सड़क पर फैले नोटों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया. पुलिस के पहुंचने पर अमित ने रुपए पुलिस को सौंप दिया. अमित की ईमानदारी देख पुलिस भी हैरान रह गई और जमकर तारीफ की.

पुलिस ने रकम को माल खाने में जमा किया

पुलिस ने करीब 500 मीटर क्षेत्र में फैले नोटों को बरामद किया. इनमें 500 रुपये के नोटों की 6 गड्डियां, 200 रुपये के नोटों की 4 गड्डियां और 100 रुपये के नोटों की 2 गड्डियां शामिल हैं. गड्डियों पर बैंक की पर्ची और मोहर लगी हुई है, जिससे मालिक की पहचान आसान हो सकती है. अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि बरामद रकम को थाने के मालखाने में जमा कर लिया गया है. पुलिस अब हाईवे के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है ताकि बाइक सवार की पहचान की जा सके. साथ ही, बैंक से भी संपर्क किया जा रहा है. अभी तक किसी ने इतनी बड़ी रकम खोने की शिकायत नहीं की है. पुलिस ने अपील की है कि असली मालिक उचित दस्तावेज और प्रमाण लेकर रकम वापस ले सकता है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article