Last Updated:
PSL 2026 Khushdil Shah: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 35वें मैच में कराची किंग्स के खुशदिल शाह ने धूम मचा दी. लाहौर कलंदर्स के खिलाफ मुकाबले में खुशदिल शाह ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 गेंद में 44 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में खुशदिल ने 5 छक्के और 2 चौके भी लगाए.
खुशदिल शाह ने पीएसएल में की तूफानी बैटिंग
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का लगभग आधा सीजन बीत गया है. गुरुवार को टूर्नामेंट का 35वां मैच लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला गया. गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर लाहौर को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. लाहौर की तरफ से फखर जमां और अबदुल्ला शफीक ने धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया.
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 10 रन के स्कोर पर जेसन रॉय का विकेट गंवा दिया. इसके बाद रीजा हेंडरिक्स भी 10 रन बनाकर चलते बने. बैक टू बैक दो विकेट के बाद सलमान आगा भी 14 रन ही बनाए, लेकिन टीम के लिए अच्छी बात ये थी कि कप्तान वॉर्नर एक छोर पर डटे हुए थे.
खुशदिल शाह ने की ताबड़तोड़ बैटिंग
कराची के लिए डेविड वॉर्नर ने मोर्चा संभाला हुआ था. इस दौरान उन्हें कुछ समय के लिए मोइन अली का अच्छा साथ मिला. मोइन अली 17 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद खुशदिल शाह ने तो लाहौर कलंदर्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा कर रख दी. खुशदिल शाह ने सिर्फ 14 गेंद में 44 रनों की तूफानी खेलकर 8 गेंद पहले ही मैच को समेट दिया.
इस दौरान खुशदिल ने पारी के 18वें ओवर में लाहौर के कप्तान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का दम निकाल दिया. शाहीन के इस ओवर में खुशदिल ने कुल 23 रन कूट दिए. खुशदिल ने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लाया. वहीं अंतिम गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने स्ट्राइक अपरने पास रखी. इसके बाद 19वें ओवर में हारिस रऊफ को भी 2 छक्के उड़ा दिए. इस तरह खुशदिल शाह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कराची किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. खुशदिल ने अपनी इस पारी में कुल 5 छक्के और 2 चौके लगाए, जबकि वॉर्नर ने 44 गेंद में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 63 रन बनाए.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


