Last Updated:
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए ट्रेड एंड टैक्सेस जीएसटी विभाग में 3 असिस्टेंट कमिश्नर समेत 162 अफसरों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया. सीएम के औचक निरीक्षण के बाद हुए इतने तबादलों से विभाग में हलचल मची हुई है.
सीएम रेखा गुप्ता का एक्शन . (फाइल फोटो)
Delhi CM Rekha Gupta action: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. करप्शन पर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए सीएम गुप्ता ने ट्रेड एंड टैक्सेस (जीएसटी) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है और 162 अधिकारियों व कर्मचारियों को दूसरे घर भेज दिया है. इतनी बड़ी संख्या में एक ही विभाग के अधिकारियों के तबादले होने से विभाग में हड़कंप मच गया है.
8 अप्रैल 2026 को सीएम रेखा गुप्ता ने विभाग का औचक निरीक्षण किया था. अपने अचानक दौरे के दौरान सीएम रेखा को वहां कई गंभीर अनियमितताएं मिली थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर व्यापक स्तर पर तबादले किए गए.
मुख्यमंत्री के इस सख्त कदम के तहत तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है, जो लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे. इसमें 58 सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-1, 22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-2, 74 सीनियर असिस्टेंट ग्रेड-3 और 5 जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-4 शामिल हैं.
किन अधिकारियों का हुआ तबादला
3 असिस्टेंट कमिश्नर
58 सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-1
22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-2
74 सीनियर असिस्टेंट ग्रेड-3
5 जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-4
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है. इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें


