10.8 C
Munich

वो आवारा था, गांव में घूमता बंजारा था, फिर छोड़ी बदमाशों की टोली, भरी विकेटों से झोली, यॉर्कर ‘प्रिंस’ पूरे फिल्मी है

Must read


होमखेलक्रिकेट

छोड़ी बदमाशों की टोली, भरी विकेटों से झोली, यॉर्कर ‘प्रिंस’ पूरे फिल्मी है

Last Updated:

IPL 2026 में प्रिंस यादव अपने हर छह मैच में कम से कम एक विकेट लेने का सिलसिला बनाए हुए हैं और अब तक 13 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज़ों की सूची में शामिल हैं. पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ एक हाई-स्कोरिंग मुक़ाबले में जहाँ कुल 454 रन बने, वहाँ प्रिंस ने 2/25 के आँकड़े दर्ज किए, टूर्नामेंट में उनका बेस्ट प्रदर्शन.

Zoom

LSG के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव इस सीजन में ले चुके हैं 13 विकेट, पर्पल कैप की रेस में पेसर

नई दिल्ली. एक पिता का दर्द था कि मेरा बिगड़ा हुआ बेटा है , गलत रास्ते रोकने की बहुत कोशिश की” जब प्रिंस के पिता यह कहते हैं, तो उनकी आवाज़ में शिकायत नहीं, बल्कि एक पिता का गर्व झलकता है दो साल का बैन, टेनिस बॉल की गलियाँ, और ₹30 लाख की बेस प्राइस, यह सफ़र किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं.

2020 में BCCI ने प्रिंस यादव पर U-19 क्रिकेट में उम्र में गड़बड़ी के आरोप में दो साल का प्रतिबंध लगा दिया. यह वही वक़्त था जब एक युवा गेंदबाज़ का सपना टूटने की कगार पर था. प्रिंस ख़ुद इस दौर को “बेहद अंधेरा” बताते हैं, लेकिन कहते हैं कि परिवार ने साथ दिया क्योंकि उन्हें भरोसा था कि उनका बेटा क्रिकेट में कुछ कर सकता है. उस दौर में दिल्ली के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ प्रदीप संगवान प्रिंस के पास आए और कहा कि वे उन्हें ट्रेनिंग देंगे. दो साल तक प्रिंस ने चुपचाप उनके साथ अभ्यास किया और टेनिस बॉल क्रिकेट खेली. यही टेनिस बॉल की गलियाँ आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताक़त बनीं.

पगडंडी से पर्पल कैप का रास्ता

प्रिंस ने अपने कौशल को अपने गाँव में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलकर निखारा. वे आज भी यह मानते हैं कि टेनिस बॉल ने उनकी आर्म स्पीड और यॉर्कर को धार दी है. 2024 में दिल्ली प्रीमियर लीग में ऋषभ पंत की टीम पुरानी दिल्ली 6 के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लिए. यह प्रदर्शन इतना धमाकेदार था कि IPL 2025 मेगा ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने दिल्ली के लिए T20 डेब्यू किया और उत्तर प्रदेश के ख़िलाफ़ नितीश राणा और समीर रिज़वी जैसे दिग्गज़ों के विकेट लिए. अगले ही दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें ₹30 लाख की बेस प्राइस पर ख़रीद लिया.

ट्रेविस हेड का विकेट और धमक

IPL 2025 में प्रिंस ने अपना पहला विकेट सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ ट्रेविस हेड को बोल्ड करके लिया. LSG के नेट बॉलर से शुरू हुए इस सफ़र में उन्होंने 2025 सीज़न में 6 मैचों में 3 विकेट लिए. संख्या भले ही छोटी लगे, लेकिन इस डेब्यू ने क्रिकेट जगत को बता दिया कि यह नाम याद रखने वाला है. IPL 2026 में प्रिंस यादव अपने हर छह मैच में कम से कम एक विकेट लेने का सिलसिला बनाए हुए हैं और अब तक 13 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज़ों की सूची में शामिल हैं. पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ एक हाई-स्कोरिंग मुक़ाबले में जहाँ कुल 454 रन बने, वहाँ प्रिंस ने 2/25 के आँकड़े दर्ज किए, टूर्नामेंट में उनका बेस्ट प्रदर्शन.

शमी जहीर का अनुभव काम आया
LSG की प्रैक्टिस में प्रिंस मोहम्मद शमी के क़रीब रहते हैं, हर गेंद के बाद उनसे सीखते हैं. “शमी भाई के साथ गेंदबाज़ी करना एक नेमत है. वे हमेशा युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ रहते हैं, मैदान के बाहर भी ज़िंदगी की बातें करते हैं,” प्रिंस कहते हैं. पिछले IPL सीज़न के बाद प्रिंस ज़हीर ख़ान के लगातार संपर्क में रहे, और दिल्ली स्टेट टीम में इशांत शर्मा से तेज़ गेंदबाज़ी के गुर सीखे.

मंजिल अभी बाकी है

12 दिसंबर 2001 को दिल्ली में जन्मे प्रिंस यादव अभी सिर्फ़ 24 साल के हैं. हर विकेट के साथ वे उस नीली जर्सी के थोड़ा और क़रीब पहुँचते हैं जिसका सपना उनके पिता की आँखों में रोज़ झिलमिलाता है. तथ्यों के साथ जो कहानी बनती है,वह किसी मनगढ़ंत कहानी से भी ज़्यादा दिलचस्प है, एक ऐसा गेंदबाज़ जिसे सिस्टम ने रोका, लेकिन टेनिस बॉल की गलियों ने उसे वो मंजिल दिखाई जहां पहुंचने की चाहत उनको दिन रात मेहनत करने पर मजबूर कर देगी.

About the Author

authorimg

राजीव मिश्रAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article