Last Updated:
नोएडा में गगनचुंबी इमारतों की आग से बचाने के लिए सीएएफ तकनीक से लैस हाईराइज फायर टेंडर का सफल डेमो किया गया. यह फायर फाइटर्स 300 मीटर तक ऊंचाई पर लगी आग पर काबू पाने में सक्षम हैं
यूपी फायर डिपार्टमेंट ने नोएडावासियों को हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल का तोहफा दिया है.
What is CAF Technology: नोएडा में गगनुंची इमारतों को एक ऐसा ‘कवच’ मिला है, जो 300 मीटर तक की ऊंचाई पर बेहद असरदार होगा. अब इस कवच की मदद से 300 मीटर ऊंचाई तक किसी भी तरह की आग पर काबू पाया जा सकेगा. यह कवच कम्प्रेश्ड एयर फोम (CAF) तकनीक पर आधारित हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल है.
शुक्रवार को इस नई तकनीक का लाइव डेमो नोएडा की सबसे ऊंची सुपरनोवा बिल्डिंग में किया गया, जहां नोएडावालों ने इसकी ताकत को करीब से महसूस किया है.
डेमो के दौरान 45वीं मंजिल आग जैसी स्थिति बनाई गई. इसके बाद, दिखाया गया कि कैसे यह हाई-टेक फायर टेंडर कुछ ही मिनटों में आग तक पहुंचकर उसे काबू में कर सकता है.
फायर कर्मी इस वाहन के आधुनिक उपकरणों के साथ बिल्डिंग के अंदर प्रवेश करते हैं और महज 2 मिनट के भीतर आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं. यह तकनीक खासतौर पर उन इमारतों के लिए तोहफा मानी जा रही है, जहां पारंपरिक फायर टेंडर की पहुंच सीमित थी.
नोएडा फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम्प्रेश्ड एयर फोम तकनीक है. इसमें हवा के दबाव के जरिए फोम और पानी के साथ मिलाकर ऊंचाई तक भेजा जाता है, जिससे आग तेजी से नियंत्रित होती है. आपको बता दे कि पहले जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां केवल 60 मीटर तक ही प्रभावी थीं,
वहीं अब नए हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल 150 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई तक आसानी से काम कर सकती है. दावा किया जा रहा है कि अब आग की वजह से हाइराइज बिल्डिंग में किसी की जान नहीं जाएगी.
यूपी फायर विभाग के डीजी प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में फायर सर्विस को आधुनिक बनाने पर खास ध्यान दिया गया है. नई तकनीकों और मशीनों को शामिल कर विभाग की क्षमता बढ़ाई गई है. उन्होंने कहा कि इस तरह के हाईटेक उपकरणों से अब आग पर पहले से कहीं ज्यादा तेजी और प्रभावी तरीके से काबू पाया जा सकेगा, जिससे जान-माल के नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकेगा.
फायर टेंडर को ऑपरेट करने वाले अधिकारी दर्शन ने बताया कि यह तकनीक हवा, पानी और फोम के मिश्रण से काम करती है, जिससे आग को तेजी से दबाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह वाहन खासतौर पर ऊंची इमारतों में होने वाली आगजनी के लिए बेहद कारगर साबित होगा.
About the Author

हिंदुस्तान टाइम्स में इंटर्नशिप के साथ पत्रकारिता की शुरुआत करने वाली रचना 2015 में Network 18 से जुड़ीं. फिलहाल News 18 टीवी चैनल में सीनियर कॉरस्पॉडेंट के तौर पर काम कर रही हैं. मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों…और पढ़ें


