Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अति उत्तम होगा. आज आप नए काम का श्रीगणेश भी कर सकते हैं. इसके अलावा आज आपको परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग भी मिलने वाला है. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 25 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्लेषा नक्षत्र और रवि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क और सूर्य मेष राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अति उत्तम होगा. आज आप नए काम का श्रीगणेश भी कर सकते हैं. इसके अलावा आज आपको परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग भी मिलने वाला है. यदि आप स्टूडेंट हैं, तो आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. आज आप वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें, वरना आपको चोट लगने की भी संभावना है.
बिजनेस में बरसेगा पैसा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनपर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी. आज आपको धन का लाभ होगा. आज आप चाहे तो अपने व्यवसाय को विस्तार भी दे सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करने की जरूरत है. आज आपको ऑफिस में बॉस का सहयोग भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज आप अपने पार्टनर को कोई तोहफा भी उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं. आज आप जिसे चाहते हैं, उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें और उसकी बातों को समझें. इससे आपके रिश्तों में सुधार आएगा.
शनि से जुड़ा करें ये उपाय
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शनि मंदिर में जाकर पूजा आराधना करें. इसके साथ आज आप पीपल के पेड़ के नीचे यदि सरसों के तेल का दीपक जलाएंगे, तो इससे आपकी मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


