4.7 C
Munich

औरैया में 8.62 करोड़ का GST घोटाले का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Must read


Last Updated:

औरैया में करीब 8.62 करोड़ रुपये के फर्जी GST बिल घोटाले का खुलासा हुआ है. कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ नकदी बरामद की है. आरोपियों ने बोगस कंपनियों के जरिए करोड़ों के नकली बिल बनाकर टैक्स चोरी को अंजाम दिया.

Zoom

scam

औरैया:  यूपी के औरेया जिले में फर्जी जीएसटी बिलिंग का एक बड़ा घोटाला सामने आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस की औरैया कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बोगस कंपनियों के नाम पर करोड़ों रुपये के नकली बिल और इनवॉइस तैयार किए.

8.62 करोड़ का घोटाला

पुलिस के अनुसार, यह पूरा घोटाला करीब 8.62 करोड़ रुपये का है. आरोपियों ने मून इंटरप्राइजेज के जरिए लगभग 2.87 करोड़ रुपये और चमन ट्रेडर्स के माध्यम से करीब 5.75 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी बिल तैयार किए.

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, डोंगल, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं. इसके अलावा 60,330 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं.

फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी चोरी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत फायदा उठा रहा था. फिलहाल, मामले की गहन जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article