Last Updated:
What BJP has promised in Kerala manifesto: केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भाजपा का घोषणापत्र सियासी चर्चा का केंद्र बन गया है. पार्टी ने एम्स, मेट्रो रेल और हाई-स्पीड कॉरिडोर जैसे बड़े विकास प्रोजेक्ट्स का वादा किया है. इसके साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, हर घर को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी और पेंशन को बढ़ाकर 3 हजार रुपये करने का ऐलान किया गया है. इस घोषणापत्र ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. समझते हैं पूरी बात.
क्या केरल में बदलेगा सियासी इतिहास?
Kerala Elections 2026 BJP Releases Manifesto: केरल की राजनीति में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर चुनावी मैदान में बड़ा दांव खेल दिया है. इस घोषणापत्र में जहां बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का वादा किया गया है, वहीं आम लोगों को सीधी राहत देने वाली योजनाएं भी शामिल हैं. एम्स, मेट्रो और हाई-स्पीड कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स राज्य के विकास की दिशा बदलने का दावा करते हैं, जबकि मुफ्त सिलेंडर, मुफ्त पानी और बढ़ी हुई पेंशन जैसे वादे सीधे आम वोटर को प्रभावित करने की रणनीति का हिस्सा हैं.
भाजपा इस घोषणापत्र के जरिए यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वह सिर्फ विपक्ष की भूमिका में नहीं, बल्कि सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
खबर अपडेट हो रही है





