19.3 C
Munich

Arvind Kejriwal Seesh Mahal Row : ‘अरविंद केजरीवाल दिल्ली के रहमान डकैत…’ परवेश वर्मा ने दिखाई शीशमहल-2 की तस्वीर, AAP ने दिया जवाब

Must read


होमताजा खबरDelhi

‘केजरीवाल रहमान डकैत’ परवेश वर्मा ने दिखाई शीशमहल-2 की फोटो, AAP ने दिया जवाब

Last Updated:

Arvind Kejriwal Seesh Mahal News: दिल्ली सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता परवेश साहिब सिंह वर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आलीशान सरकारी बंगला बनवाने का आरोप लगाया. उन्होंने इसे शीशमहल-2 बताते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन तस्वीरों को फर्जी करार दिया है.

Zoom

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के नए घर की कथित तस्वीरें दिखाई, जिसे आप ने फर्जी बताया है.

दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर ‘शीशमहल’ को लेकर घमासान तेज हो गया है. दिल्ली सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता परवेश साहिब सिंह वर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. उन्होंने केजरीवाल को ‘दिल्ली का रहमान डकैत’ बताते हुए आरोप लगाया कि सादगी की राजनीति का दावा करने वाले नेता अब आलीशान जिंदगी जी रहे हैं.

परवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने अन्ना आंदोलन के समय शपथ ली थी कि वह सरकारी बंगला, गाड़ी या सुविधाएं नहीं लेंगे, लेकिन अब उनका नया सरकारी आवास 95, लोधी एस्टेट किसी लग्जरी होटल जैसा दिखाई देता है. उन्होंने इस घर को ‘शीशमहल पार्ट-2’ करार देते हुए कहा कि जो नेता खुद को आम आदमी बताते थे, वे अब राजा-महाराजाओं जैसी जिंदगी जी रहे हैं.

परवेश वर्मा ने क्या आरोप लगाए

बीजेपी नेता ने सवाल उठाया कि इस आवास पर खर्च हुआ पैसा आखिर आया कहां से और किन कंपनियों का इसमें योगदान है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकारी आवास जरूर है, लेकिन इसमें लगाया गया पैसा सरकारी नहीं बल्कि निजी है. वर्मा ने यह भी पूछा कि क्या इस घर को आम जनता के लिए खोला जाएगा, ताकि लोग खुद देख सकें कि यह कितना आलीशान है.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article