19.3 C
Munich

इंग्लैंड में भारतीय ओपनर पर लगा चोरी का आरोप, ले डूबी छोटी सी गलती, करियर हो गया खत्म!

Must read


होमखेलक्रिकेट

इंग्लैंड में भारतीय ओपनर पर लगा चोरी का आरोप, करियर हो गया खत्म!

Last Updated:

भारत के पूर्व ओपनर सुधीर नाइक पर इंग्लैंड के दौरे पर दुकान से सामान चुराने का आरोप लगा था. 1974 में भारत का इंग्लैंड दौरा टीम के लिए भूलने लायक रहा. इंग्लैंड ने तीनों टेस्ट मैच जीत लिए थे. टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद, सुधीर नाइक ने सुर्खियां बटोरीं.

Zoom

1974 में इंग्लैंड में पूर्व भारतीय ओपनर सुधीर नायर पर लगा था चोरी का आरोप

नई दिल्ली. भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा हमेशा ही यादगार रहता है. इस बार भी कुछ ऐसा हुआ जिसने टीम इंडिया के इस टूर को इतिहास के पन्ने में दर्ज कर दिया. भारत शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने पहुंचा और मेहमान टीम को कड़ी टक्कर दी. हालांकि सीरीज तो नहीं जीत पाए लेकिन बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के लंबे समय बाद इंग्लैंड में खेली टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. इंग्लैंड का टूर एक खिलाड़ी के लिए दर्दनाक हादसा साबित हुआ.

कई सालों से भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा कर रही है. इस दौरान भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के कई ऐसे पल रहे हैं जो सुर्खियों में छाए रहे. सीरीज का एक सबसे चर्चित और बदनाम पल 1974 में आया था. भारत के पूर्व ओपनर सुधीर नाइक पर दुकान से सामान चुराने का आरोप लगा था. 1974 में भारत का इंग्लैंड दौरा टीम के लिए भूलने लायक रहा. इंग्लैंड ने तीनों टेस्ट मैच जीत लिए थे. टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद, सुधीर नाइक ने सुर्खियां बटोरीं.

नाइक पर कथित तौर पर मोजे चुराने का आरोप लगा था

1974 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच नाइक पर दुकान से सामान चुराने का आरोप लगा. बताया जाता है कि नाइक मैचों के बीच खरीदारी करने गए थे. उन्होंने अपने लिए और अपने साथियों के लिए मोजे खरीदे थे. जब उन्होंने मोजे बिलिंग के लिए दिए, तो एक जोड़ी गलती से छूट गई थी. स्कैनर ने इसे पकड़ लिया और सुरक्षा ने अधिकारियों को बुलाया, जिसके बाद नाइक पर चोरी का आरोप लगा.

पूर्व क्रिकेटर ने समझाने की कोशिश की कि मोजे गलती से छूट गए थे और उन्होंने बाकी सब चीजों के पैसे दिए थे, यह सिर्फ एक गलती थी कि मोजों की जोड़ी छूट गई. पुलिस ने उनकी बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने मामले को जल्दी निपटाने के लिए नाइक को दोष स्वीकार करने की सलाह दी. इस खबर को एक रिपोर्टर तक पहुंचा दिया गया और उसने इसे जल्द ही प्रकाशित कर दिया जिससे टीम को शर्मिंदगी उठानी पड़ी.

करियर हो गया खत्म

उस घटना के बाद इंग्लैंड में इस भारतीय ओपनर ने कोई मैच नहीं खेल पाए. जब वेस्टइंडीज टीम भारत के दौरे पर पहुंची तो उन्हें दो टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला. मीडिया और लोगों के बीच हुई चर्चा ने सुधीर का आत्मविश्वास तोड़ दिया था. उनका सामना खतरनाक गेंदबाजों से हुआ जहां वो रन बनाने में नाकाम रहे और करियर खत्म हो गया.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article