मोदी सरकार ने एक साथ बदले कई मंत्रालयों के सचिव, किन पावरफुल IAS अफसरों को मिली तरक्की और कौन हटा? पूरी लिस्ट

Date:


होमताजा खबरदेश

एक साथ बदले कई मंत्रालयों के सचिव, किन IAS को मिली तरक्की, कौन हटा? पूरी लिस्ट

Last Updated:

Central Govt IAS Transfer: केंद्र सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की हैं. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सचिव और अतिरिक्त सचिव स्तर पर इन फेरबदलों को मंजूरी दी है. इस लिस्ट में सूचना-प्रसारण, सिविल एविएशन और वित्त जैसे अहम मंत्रालय शामिल हैं.

Zoom

दिल्ली के पावर कॉरिडोर में बड़ा फेरबदल, मोदी सरकार ने कई आईएएस अफसरों की पोस्टिंग बदली (File Photo)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति यानी ACC ने सचिव और अतिरिक्त सचिव स्तर पर भारी फेरबदल को हरी झंडी दे दी है. इस फैसले के तहत कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं और कई के विभाग बदले गए हैं. सरकार के इस फैसले से सिविल एविएशन, वित्त, कृषि, ऊर्जा और सूचना-प्रसारण जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं. कुछ अधिकारियों को पदोन्नति देकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को इन-सीटू अपग्रेडेशन के जरिए उसी विभाग में ऊंचे पद पर बैठाया गया है. इस बड़े रीशफल को सरकार की भविष्य की नीतियों को तेजी से लागू करने की दिशा में एक अहम कड़ी माना जा रहा है.

किन अधिकारियों को मिली सचिव पद की नई जिम्मेदारी?

सरकार ने प्रशासनिक सुधार और जन शिकायतों के निपटारे के लिए निवेदिता शुक्ला वर्मा को सचिव नियुक्त किया है. उन्हें पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. इसी तरह चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नया सचिव बनाया गया है, जो मीडिया और कम्युनिकेशन के लिहाज से बहुत अहम पद है.

नरेंद्र भूषण को भूमि संसाधन विभाग की कमान सौंपी गई है, जबकि संजय जाजू अब पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव के रूप में काम करेंगे. श्रीवत्स कृष्णा को पर्यटन मंत्रालय और तेजवीर सिंह को रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.

अतिरिक्त सचिव स्तर पर कौन से बड़े बदलाव हुए?

अतिरिक्त सचिव स्तर पर भी कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं.

  • पुनीत कंसल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है.
  • वहीं मोना के. खंडार अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में अपनी सेवाएं देंगी.
  • कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में फैज अहमद किदवई को अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
  • विर विक्रम यादव को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA की बड़ी जिम्मेदारी मिली है.
  • इसके अलावा ज्ञानेंद्र डी. त्रिपाठी को ICAR का सचिव और विशाल गगन को केंद्रीय सूचना आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • एन. गुलजार को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है.

मंत्रालयों के भीतर कामकाज पर क्या असर पड़ेगा?

इस रीशफल में ऊर्जा और वित्त जैसे कोर मंत्रालयों पर भी खास ध्यान दिया गया है.

  • दिवाकर नाथ मिश्रा को ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है.
  • देबाशीष प्रुस्ती अब वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में आर्थिक नीतियों को धार देंगे.
  • सबसे अहम नियुक्ति श्रीधर चिरुवोलु की है, जिन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है.
  • चंद्रशेखर कुमार को नेशनल रेनफेड एरिया अथॉरिटी का CEO नियुक्त किया गया है.

केंद्र सरकार: सचिव और अतिरिक्त सचिव स्तर की नियुक्तियां

अधिकारी का नाम पद / मंत्रालय / विभाग
निवेदिता शुक्ला वर्मा सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग (अतिरिक्त प्रभार: पेंशन)
चंचल कुमार सचिव, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
नरेंद्र भूषण सचिव, भूमि संसाधन विभाग
चंद्रशेखर कुमार CEO, नेशनल रेनफेड एरिया अथॉरिटी
संजय जाजू सचिव, पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय
श्रीवत्स कृष्णा सचिव, पर्यटन मंत्रालय
तेजवीर सिंह सचिव, रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग
पुनीत कंसल अतिरिक्त सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय
मोना के. खंडार अतिरिक्त सचिव, सामाजिक न्याय मंत्रालय
फैज़ अहमद किदवई अतिरिक्त सचिव, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग
विर विक्रम यादव DG, सिविल एविएशन
ज्ञानेंद्र डी. त्रिपाठी सचिव, ICAR
विशाल गगन सचिव, केंद्रीय सूचना आयोग
एन. गुलज़ार सदस्य सचिव, NCR प्लानिंग बोर्ड
दिवाकर नाथ मिश्रा अतिरिक्त सचिव, ऊर्जा मंत्रालय
देबाशीष प्रुस्ती अतिरिक्त सचिव, वित्त मंत्रालय
श्रीधर चिरुवोलु अतिरिक्त सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय

जानकारों का मानना है कि इन तबादलों से फाइलों के निपटारे में तेजी आएगी और सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन और बेहतर तरीके से हो सकेगा.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा एक दशक से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. दीपक मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों औ…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिडमा, देवजी, पापा राव के ‘मकड़जाल’ का अंत… जानें नक्सलवाद से कैसे मुक्त हुआ देश? – News18 हिंदी

होमवीडियोदेशNaxalwaad: हिडमा, देवजी, पापा राव के 'मकड़जाल' का...

Kerala Elections: केरल चुनाव में उतरे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, बिहार के 3 लाख लोगों के मन में भरा उत्साह

तिरुवनंतपुरम: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष...