Rajasthan PNG Gas Connection Rules: राजस्थान में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. नए नियम के अनुसार, जिन घरों के पास PNG पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा. यदि निर्धारित समयसीमा यानी 3 महीने के भीतर कनेक्शन नहीं लिया जाता है, तो उनका LPG कनेक्शन बंद किया जा सकता है. इस फैसले का उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित और निरंतर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना है. PNG गैस को LPG की तुलना में अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है. सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक घरों को PNG नेटवर्क से जोड़ना है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में सुधार और प्रदूषण में कमी लाई जा सके.





