वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बारिश-आंधी के बीच अब फिर मौसम की ओर से ताजा अपडेट सामने आया है. अनुमान है अगले 24 घण्टे बाद फिर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का बदला बदला रूख देखने को मिलेगा. इस दौरान काले बादल छाएंगे और गरज चमक के साथ बारिश को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि अगले 3 दिनों बाद अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है.
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 2 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम सामान्य होगा. इस दौरान धूप भी खिली होंगी. वहीं 3 अप्रैल को मौसम का बदला मिजाज देखने को मिलेगा. अनुमान है शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होगी. वहीं 4 अप्रैल को प्रदेश के दोनों ही संभाग में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है.
मेरठ से बनारस तक मौसम रहेगा सामान्य
2 अप्रैल को अलीगढ़, आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, महोबा, कानपुर, मेरठ, रामपुर, बरेली, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, फिरोजाबाद, पीलीभीत, हाथरस, बदायूं, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, मुरादाबाद, जालौन, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, इटावा, एटा, कन्नौज, औरया, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, उन्नाव, वाराणसी, आजमगढ़,मिर्जापुर,सोनभद्र,चंदौली,गाजीपुर,कौशाम्बी,चित्रकूट, प्रयागराज और आस पास के जिलों में आज धूप खिली रहेगी.इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना जताया गई है.
लखनऊ में होगा आसमान साफ
गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आसमान पूरी तरह साफ होगा.आज राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.अगले 24 से 48 घण्टे में इसमें थोड़ी और कमी आ सकती है.वहीं बात दिल्ली से सटे नोएडा की करें तो आज वहां छिटपुट बादल नजर आएंगे।हालांकि दिन चढ़ने के साथ यहां धूप खिली रहेगी.अनुमान है आज नोएडा में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.आने वाले दिनों में इसमें थोड़ा और उछाल आने की संभावना है.
दो दिन बाद दिखेगा मौसम का बदलेगा मिजाज
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया 4 और 5 अप्रैल को मौसम का बदला मिजाज देखने को मिलेगा.इस दौरान कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी और कई जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.





