अंबाला: हरियाणा में इस बार लगातार मौसम बदलाव ने आम जनता की चिंता बड़ा दी है, क्योंकि इस बार जहां मार्च में ही बार-बार बारिश देखने को मिली थी, तो वहीं अब अप्रैल माह में भी काफी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दरअसल, बुधवार यानी 1 अप्रैल को IMD चंडीगढ़ की माने तो अंबाला जिले में सबसे अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रोहतक जिले में 32.6, करनाल जिलें में 32.1, हिसार जिले में 30.8, नारनौल जिले में 27.5 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला.
सोनीपत जिले में सबसे कम तापमान दर्ज
इसी तरह सुबह के समय सोनीपत जिले में सबसे कम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बता दें कि हिसार, रेवाड़ी, भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, सिरसा व महेंद्रगढ़ समेत हरियाणा के इन जिलों में कई जगह पर ओलावृष्टि के कारण किसानों का काफी नुकसान होने की आशंका जताई. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 22°C है,ओर हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 19°C जैसा महसूस हो सकता हैं, जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 20 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला हैं.
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक 2 अप्रैल यानि आज प्रदेश में मौसम सही रहेगा, और इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को मौसम फिर बदलेगा, जिससे बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने हरियाणा में 3 और 4 अप्रैल और फिर 7 और 8 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है व इसको लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है.
2 अप्रैल मौसम सामान्य रहेगा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. साथ ही लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई. वहीं इस दौरान 2 अप्रैल मौसम सामान्य रहेगा. आसमान साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी.
3 अप्रैल से बदलेगा मौसम
मगर 3 अप्रैल से मौसम फिर बदल सकता है और हल्के बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में आंधी चलने व बारिश होने की संभावनाएं हैं. इसी तरह 4 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी और पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक के आसार हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.वही 5 अप्रैल को मौसम फिर से साफ होने लगेगात. बारिश के बाद हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसी तरह 6 अप्रैल को दिन में तेज धूप के साथ तापमान बढ़ने लगेगा.7 और 8 अप्रैल को फिर से मौसम बदलने की संभावना है. इन दो दिन फिर से गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
हरियाणा में मौसम बदलाव के साथ साथ aqi लेवल भी लगातार बदलता रहता है. aqi.in की अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुबह के समय aqi लेवल 161 देखने को मिला है, जबकि राजधानी दिल्ली में aqi लेवल 159 दर्ज किया गया है. इसी तरह गुरुग्राम में सुबह aqi लेवल 165 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में सुबह aqi लेवल 91 दर्ज किया गया है.





