18.5 C
Munich

उसके आउट होते ही सब उदास हो जाते हैं, मेरे मम्मी- पापा, वैभव सूर्यवंशी के नंबर-1 फैन, आर अश्विन ने किया बड़ा खुलासा

Must read


होमखेलक्रिकेट

मेरे मम्मी -पापा, वैभव सूर्यवंशी के नंबर-1 फैन, आर अश्विन ने किया बड़ा खुलासा

Last Updated:

पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने बताया कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. उनके घर में माता पिता इस बल्लेबाज के नंबर एक फैन हैं. वो राजस्थान रॉयल्स का हर एक मैच बैठकर देखते हैं. वैभव के आउट होने के बाद निराश हो जाते हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी के नंबर वन फैन हैं आर अश्विन के माता पिता

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने से पहले ही 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा रखा है. इंडियन प्रीमियर लीग में जसप्रीत बुमराह, सुनील नरेन, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाज को पहली बॉल पर छक्का लगा चुके हैं. पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने खुलासा किया कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर उनके घर में जबरदस्त क्रेज है. उनके माता-पिता इस बल्लेबाज के बड़े फैन हैं. सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में गेंदबाजों की जमकर खबर ली है और इस सीजन में शतक भी जड़ा है.

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 36 गेंद में शतक ठोका. इस आईपीएल 2026 सीजन में 8 पारियों में 357 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 234.86 रहा है. उन्होंने अब तक आईपीएल 19 सीजन में 31 चौके और 32 छक्के लगाए हैं. हैरान अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने का जोश उनके पूरे परिवार में है. वे सभी सिर्फ सूर्यवंशी के लिए राजस्थान रॉयल्स के मैच एक साथ बैठकर देखते हैं.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article