Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का जो हाल हुआ उसने कप्तान अक्षर पटेल को चोट पहुंचाई है. उन्होंने मैच के बाद कहा कि जो भी मैदान पर हुआ उनको उससे उबरना होगा. टीम को इस शर्मनाक प्रदर्शन से उबरकर आगे बढ़ना होगा.
‘मुझे समझ नहीं आ रहा क्या हुआ’, शर्मनाक हार से कप्तान अक्षर बुरी तरह से टूटे
नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि उनकी टीम हमेशा सतर्क रहे और पूरी ताकत के साथ वापसी करती रहे. भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा हो. वो टीम को इसे भुलाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे. दिल्ली कैपिटल्स की टीम महज 75 रन पर ऑलआउट हो गई. पावरप्ले में स्कोर 13/6 था. यह आईपीएल इतिहास का सबसे कम पावरप्ले स्कोर है. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया.
इसके बाद आरसीबी ने सात ओवर से भी कम समय में लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट से हराकर सीजन की सबसे बड़ी हार में से एक दी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने मैच के बाद दिल्ली के कप्तान से सवाल करते हुए कहा, “माफ कीजिए, मुझे ऐसे मैच के बाद आपसे सवाल पूछने हैं.”
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल
डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने बातचीत के दौरान इस मैच को भूलकर आगे बढ़ने का बात कही.अक्षर ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा. “मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा कि क्या हुआ. लेकिन सब कहते हैं कि क्रिकेट में हर दिन आपको सतर्क रहना होता है और बार-बार वही चीजें दोहरानी होती हैं. जब आप अगले मैच में जाते हैं तो आपको इसे भूलकर आगे बढ़ना होता है. अगर आज की बात करूं तो आप ऐसा सोच सकते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि अगर-मगर तो चलते ही रहेंगे.”
पैनिक करना शायद ही किसी टीम को उबारने में मदद करता है, लेकिन इतनी बड़ी हार के बाद किसी भी टीम का मनोबल टूट जाता है. डीसी का महज 13 रन पर 6 विकेट गंवाना फैंस और खिलाड़ियों को लिए शर्मसार करने वाला था.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


