Last Updated:
वीडियो में वैभव सूर्यवंशी कुछ नन्हे फैंस से घिरे नजर आते हैं. फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित होते हैं, तभी वैभव मुस्कुराते हुए कहते हैं एक फोटो के 100 रुपये लगेंगे. हैरानी की बात यह रही कि बच्चों ने इसे मजाक नहीं समझा और तुरंत पैसे निकालने लगे. यहां तक कि दो फैंस ने 200 रुपये का नोट भी आगे बढ़ा दिया.
वैेभव सूर्यवंशी ने फैंस से फोटो खिंचाने के लिए मजाक में मांगे 100 रुपए
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से गेंदबाज़ों की नींद उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब मैदान के बाहर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस बार वजह उनका बल्ला नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह फैंस से फोटो खिंचवाने के लिए पैसे मांगते नजर आ रहे हैं. पहली नजर में यह मामला चौंकाने वाला लगता है आखिर एक उभरता हुआ स्टार फैंस से पैसे क्यों मांगेगा? लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, कहानी एक मजेदार मोड़ ले लेती है.
वीडियो में वैभव सूर्यवंशी कुछ नन्हे फैंस से घिरे नजर आते हैं. फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित होते हैं, तभी वैभव मुस्कुराते हुए कहते हैं एक फोटो के 100 रुपये लगेंगे. हैरानी की बात यह रही कि बच्चों ने इसे मजाक नहीं समझा और तुरंत पैसे निकालने लगे. यहां तक कि दो फैंस ने 200 रुपये का नोट भी आगे बढ़ा दिया.
फिर आया असली ट्विस्ट
100 रुपए का मामला “सीरियस” होने लगा, वैभव हंस पड़े और तुरंत साफ कर दिया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे. इसके बाद सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई और माहौल हल्का-फुल्का हो गया. इस मजेदार पल को Rajasthan Royals ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. फैंस वैभव के इस फन-लविंग अंदाज़ को खूब पसंद कर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी का यह वीडियो दिखाता है कि वह सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी लोगों का दिल जीतना जानते हैं. उनका यह मजाकिया और जमीन से जुड़ा अंदाज़ ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है.
View this post on Instagram