19.6 C
Munich

वनडे क्रिकेट के वो 8 मौके, जब दो गेंदबाजों के आगे टीम ने टेके घुटने, भारत के इन दो स्टार्स ने किया कमाल

Must read


होमखेलक्रिकेट

जब दो गेंदबाजों के आगे टीम ने टेके घुटने, वनडे क्रिकेट में 8 बार हुआ है ऐसा

Last Updated:

Unique Cricket Records: वनडे क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 8 ही बार ऐसा हुआ है, जब दो गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को घुटने पर ला दिया. 1977 में ग्रेग चैपल और गैरी कोसियर ने सबसे पहले ये कारनामा किया था. ऑस्ट्रेलिया के इन दोनों दिग्गजों ने पंजा खोलते हुए इंग्लैंड को पूरे ओवर खेलने से पहले ही ढेर कर दिया था. इसके बाद 7 बार ऐसा हुआ है. भारत के दो गेंदबाज भी इस अनोखे क्लब में शामिल हैं.

Zoom

मोहित शर्मा और स्टुअर्ट बिन्नी ने मिलकर बांग्लादेश के सभी 10 विकेट चटकाए थे.

नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनों से लेकर रोहित शर्मा की 264 रन की ऐतिहासिक पारी तक वनडे क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड कायम है, जिनका टूटना मुश्किल नजर आता है. हालांकि, इस 50 ओवर फॉर्मेट में गेंदबाजों ने भी कई करिश्मे किए हैं. इन्हीं में शामिल है एक मैच में सिर्फ दो गेंदबाजों का सभी 10 विकेट चटकाना. ऐसा वनडे इतिहास में सिर्फ आठ ही बार हुआ है, जब दो गेंदबाजों ने सामने वाली टीम को ऑलआउट कर दिया. इस अनोखी रिकॉर्ड लिस्ट में भारत के दो गेंदबाज भी शामिल हैं, जो 2014 में खेले बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे थे.

1977 में पहली बार…
सबसे पहले ये कारनामा 1977 में हुआ, जब वनडे मैच की एक पारी में 55 ओवर का खेल होता था. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. पहले ग्रेग चैपल और फिर गैरी कोयिसर ने अपनी घातक से ऐसा कहर बरपाया कि इंग्लैंड की पूरी पारी 171 रन पर ही सिमट गई. चैपल और कोयिसर दोनों ने इस मुकाबले में 5-5 विकेट चटकाए थे.

2001 में दूसरी बार ये कारनामा दोहराया गया, जब चामिंडा वास ने ऐतिहासिक स्पेल फेंका, जो रिकॉर्ड आज भी कायम है. दरअसल, मुकाबला श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम पर गेंद से चामिंडा वास और मुथैया मुरलीधरन ने इस कदर हावी नजर आए कि 38 रन पर ही ढेर कर दिया. वास ने इस मुकाबले में सिर्फ 19 रन देकर आठ विकेट चटकाए, जो किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. मुरलीधरन को मैच में दो सफलताएं हाथ लगीं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article