17.9 C
Munich

60 की उम्र और 1000 का रोज का तेल-पानी! इस किसान का शौक देख बड़ी कंपनियों के CEO भी भरेंगे पानी – News18 हिंदी

Must read


X

इस किसान का शौक देख बड़ी कंपनियों के CEO भी भरेंगे पानी

 

arw img

Horse Lover Ramashray Yadav Story: शौक बड़ी चीज है. जब शौक बचपन का हो तो उम्र की सीमा मायने नहीं रखती. बिहार के जहानाबाद जिले के गोविंदपुर गांव (मोदनगंज प्रखंड) के रहने वाले 60 वर्षीय किसान रामाश्रय यादव आज उन लोगों के लिए मिसाल हैं. जो महंगी गाड़ियों और भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हैं. रामाश्रय के लिए उनकी ‘लक्जरी कार’ उनका घोड़ा है. रामाश्रय को घुड़सवारी का शौक 15 साल की उम्र में लगा था. गरीबी के कारण कभी दूसरों के घोड़े पर सवारी की, लेकिन हार नहीं मानी. करीब 10 साल पहले उन्होंने अपना सपना पूरा किया और सोनपुर मेले से 1 लाख रुपये में अपना घोड़ा खरीदा. एक आम किसान होते हुए भी रामाश्रय अपने घोड़े की डाइट और मालिश पर रोजाना करीब 1000 रुपये खर्च करते हैं. वे कई घोड़ा दौड़ प्रतियोगिताओं (जैसे नालंदा के तेल्हारा) में बाजी भी मार चुके हैं. उनका कहना है कि जिंदगी में शौक कभी नहीं मारना चाहिए. आज जब मैं घोड़े पर सवार होता हूं, तो वह सुख किसी महंगी गाड़ी से कहीं अधिक है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article