11.6 C
Munich

Manish sisodia punjab| aap| raghav chaddha| राघव चड्ढा ने दिया झटका तो AAP बचाने मैदान में उतरे मनीष सिसोदिया, पंजाब में नहीं होने देंगे खेला

Must read


Last Updated:

राघव चड्ढा और 6 सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने से पैदा हुई उथल-पुथल को संभालने के लिए अब मनीष स‍िसोद‍िया ने कमान संभाली है. पंजाब के जालंधर में आज पंजाब आप प्रभारी मनीष स‍िसोद‍िया व‍िधायकों के साथ बैठक करने जा रहे हैं. इसमें सीएम भगवंत मान समेत विधायक और ब्लॉक ऑब्जर्वर शामिल होंगे

Zoom

आप नेता मनीष सिसोदिया आज पंजाब में बड़ी मीट‍िंग करने वाले हैं.

Aam Aadmi Party Meeting in Punjab: राघव चड्ढा से मिले झटके ने आम आदमी पार्टी की कमर तोड़ दी थी. 6 सांसदों के साथ चड्ढा के आप छोड़ने के बाद अब पार्टी को संभालने के लिए वरिष्ठ और पुराने खिलाड़ी मनीष सिसोदिया अपनी फॉर्म में आ गए हैं और इसके लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक की जा रही है.

आप की एकता और रणनीति को बनाए रखने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी के सभी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. 29 अप्रैल 2026 को जालंधर में हो रही इस बैठक में आम आदमी पार्टी में मची उथल-पुथल को नियंत्रित करने के लिए चर्चा होगी.

जानकारी के अनुसार इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे. यहां करीब 94 विधायकों के अलावा लगभग 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वर और पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रमुख भी शामिल होने वाले हैं.

पार्टी नेतृत्व इस बैठक को क्षति नियंत्रण (damage control) और विधायकों में एकजुटता मजबूत करने के रूप में देख रहा है. सूत्रों के अनुसार, बैठक में ग्राउंड लेवल फीडबैक लिया जाएगा और कार्यकर्ताओं-विधायकों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की जाएगी.

सांसदों के इस्तीफे के घटनाक्रम के बाद यह आम आदमी पार्टी की पहली बैठक है. इसे पंजाब में रखने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि राघव के साथ आप छोड़ने वाले राज्यसभा सांसदों में 6 सांसद पंजाब से थे. ऐसे में पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बचाने और आंतरिक अस्थिरता पर काबू पाने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है.

बैठक के नतीजे आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति पर असर डाल सकते हैं. वहीं संभावना जताई जा रही है कि आप में पड़ रही फूट को ठीक करने और पार्टी अस्तित्व को बचाने के लिए एक बार फिर आप का उच्च नेतृत्व सभी राज्यों में आप कार्यकर्ताओं के साथ ऐसी ही बैठकें कर सकता है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article