Last Updated:
बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम और स्टेडियम परिसर में धूम्रपान पूरी तरह से प्रतिबंधित है, कुछ निर्धारित जगहों पर इसकी अनुमति है. खबरों के अनुसार, पराग के हाथ में ई-सिगरेट देखी गई, जो भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 (PECA) के तहत प्रतिबंधित है. इस मामले में जेल और आर्थिक दंड भी शामिल है.
रियान पराग को हो सकती है जेल, ड्रेसिंग रूम में ई सिगरेट पीना पड़ा भारी
नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को पंजाब किग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में ड्रेसिंग रूम में ई सिगरेट पीते पाया गया. यह घटना मंगलवार रात मुल्लांपुर में खेले गए मैच के दौरान हुई. राजस्थान की पारी के 16वें ओवर में पराग को लाइव ब्रॉडकास्ट में वेपिंग डिवाइस पकड़े हुए देखा गया, जिससे कई सवाल उठे हैं. बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम और स्टेडियम परिसर में धूम्रपान पूरी तरह से प्रतिबंधित है, हालांकि कुछ निर्धारित जगहों पर इसकी अनुमति है.
खबरों के अनुसार, पराग के हाथ में ई-सिगरेट देखी गई, जो भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 (PECA) के तहत प्रतिबंधित है. भारत में वेपिंग अवैध है और इसका उल्लंघन करने पर कड़ी सजा हो सकती है. इस मामले में जेल और आर्थिक दंड भी शामिल है. टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, पराग और राजस्थान रॉयल्स को बीसीसीआई के सामने इस मामले में सफाई देनी पड़ सकती है. बीसीसीआई इस मामले में नरमी बरतने के मूड में नहीं है.


