Last Updated:
Ryan Rickelton Hundred: रेयान रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के इस ओपनर बल्लेबाज ने 44 गेंदों में सेंचुरी पूरी करके यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 45 गेंदों में 100 बनाकर संयुक्त रूप से इस मामले में नंबर-1 बने हुए थे.
रिकेल्टन ने 44 गेंदों में ठोका शतक.
नई दिल्ली. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए जो कारनामा सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे, वो रेयान रिकेल्टन ने कर दिखाया है. 29 साल का यह बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाला बैटर बन गया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाते हुए इस साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने सेंचुरी तक पहुंचने के लिए सिर्फ 44 गेंदे लीं. पहले मुंबई के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से नथ जयसूर्या और तिलक वर्मा के नाम था. इन दोनों ने 45-45 गेंदों में यह उपलब्धि नाम की थी.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


