17.5 C
Munich

delhi oxford bookstore of connaught place shifted to gopal das building

Must read


Last Updated:

Oxford Bookstore Connaught Place: दिल्ली का धड़कन कनॉट प्लेस पर एक ऐतिहासिक लाइब्रेरी है. जहां पर बच्चे, बड़े और बुजुर्गों के साथ युवा सभी अपनी मन पसंद की किताबों को पढ़ने के लिए जाते हैं. इन दिनों इस लाइब्रेरी से किताबें ऐसे शिफ्ट हो रही हैं जैसे मानों शादी के बाद एक घर से दुल्हन विदा हो रही हो. यहां आने वाले दुखी हैं और अपनी पुरानी यादों को जी रहे हैं.

दिल्ली के कनॉट प्लेस पर ऑक्सफोर्ड बुक्सटोर है, जिसे लोग ऐतिहासिक लाइब्रेरी कहते हैं. इसकी स्थापना साल 1919 में हुई थी. कोलकाता में इसकी शुरुआत हुई थी. बाद में इस लाइब्रेरी को दिल्ली के कनॉट प्लेस पर लाया गया. करीब साल 2004 में इसका उद्घाटन हुआ. तबसे यह लाइब्रेरी दिल्ली और एनसीआर के लोगों की पसंदीदा जगह बन गई है.

न्यूज

इस लाइब्रेरी में सबकी पसंद का ख्याल रखा गया है. यहां पर बच्चों के लिए अलग एरिया बनाया गया है. जहां पर छोटे छोटे सोफे रखे गए हैं. वहीं युवाओं के लिए चारों ओर फूलों से सजाकर बुक रखी गई हैं. यहां पर आपको हर प्रकार की किताबें मिल जाएंगी.

न्यूज

पुनीत कन्नौजिया ने बताया कि लाइब्रेरी बंद नहीं हो रही है बल्कि इसको शिफ्ट किया जा रहा है. वजह यह है कि यहां की हालत जर्जर हो गई है. जमीन टूट गई है. यह जगह भी छोटी है. यही वजह है कि बुक लवर्स की मांग पर ही इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूज

इस लाइब्रेरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह देश में मौजूद बाकी सभी लाइब्रेरी से काफी खूबसूरत है. यहां पर रंगबिरंगे दीवार, फूल और यहां का माहौल बुक लवर्स को अपनी ओर हमेशा से ही खींचते आया है. यही वजह है कि यह एक ऐसी लाइब्रेरी है जहां पर हमेशा भीड़ रहती है. यहां पर इन दिनों समर सेल भी चल रही है, जिसमें 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है.

न्यूज

अब फिलहाल यह लाइब्रेरी यहां नजर नहीं आएगी. यहां आने वाले बुक लवर्स उदास हैं, क्योंकि किसी की बचपन की यादें यहां से जुड़ी हैं तो किसी ने यहीं आकर किताबों से प्यार करना शुरू किया. लोग आ रहे हैं, फोटो खींच रहे हैं. यहां से किताबें और फर्नीचर शिफ्ट हो रहे हैं. यहां के स्टोर मैनेजर पुनीत कन्नौजिया से बात की गई तो उन्होंने सब कुछ साफ साफ बताया.

न्यूज

यह एक अनोखी लाइब्रेरी इसीलिए भी मानी जाती है क्योंकि यहां पर किताबों के बीच लोगों के खाने पीने का भी ध्यान रखा जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी यहां पर चा बार भी है, जहां पर युवाओं की भीड़ देखने के लिए मिलती है. यहां पर कम कीमतों पर आपको कॉफी के साथ ही तमाम फूड आइटम मिलते हैं.

न्यूज

बुक स्टोर मैनेजर पुनीत कन्नौजिया ने बताया कि अब इस बुक स्टोर को दिल्ली के ही कनॉट प्लेस के गोपाल दास बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है. गोपाल दास बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग के बेहद करीब ही है. लोगों को भी इसके बारे में बताया जा रहा है. जून तक यह लाइब्रेरी वहां पर ओपन हो जाएगी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article