16.4 C
Munich

बिहारी बुद्धि लगाने चले थे ईशान किशन, अंपायर ने 2 सेकंड में दिमाग ठिकाने लगा दिया

Must read


होमखेलक्रिकेट

बिहारी बुद्धि लगाने चले थे ईशान किशन, अंपायर ने दिमाग ठिकाने लगा दिया

Last Updated:

Ishan Kishan-Ryan Rickelton video Viral: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने रायन रिकल्टन के खिलाफ एक जोरदार अपील की. ईशान की ये अपील तब आई जब रिकल्टन 99 रन के स्कोर पर थे, लेकिन अंपायर ने उसे खारीज करते हुए वाइड करार दे दिया, जिसके बाद सनराइजर्स के खिलाड़ी का रिएक्शन देखते ही बन रहा था.

Zoom

ईशान किशन ने रिकल्टन के लिए की थी अपील

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर ईशान किशन की चालाकी उस समय फेल हो गई जब उन्होंने 99 रन के स्कोर पर रायन रिकल्टन के खिलाफ एक जोरदार अपील की. घटना पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद की है. रिकल्टन अपने शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे, तभी नीतीश कुमार रेड्डी ने उन्हें एक तेज तर्रार गेंद डाली जो लेग साइड पर उनके बिल्कुल करीब गुजरी. ईशान किशन को लगा कि गेंद रिकल्टन के गल्व्स या फिर बल्ले का किनारा लेकर उन तक पहुंची है. ऐसे में उन्होंने जोरदार अपील कर दी.

हालांकि, अंपायर को ईशान किशन की चालाकी को समझते देर नहीं लगी और उन्होंने फौरन वाइड के लिए अपने दोनों हाथ को फैला दिए. दरअसल, ईशान किशन नीतीश रेड्डी की उस गेंद को वाइड से बचाने के लिए अपील कर अंपायर पर दबाव बनाना चाहते थे, लेकिन उनकी ये प्लानिंग काम नहीं आ पाई. रिकल्टन के साथ दूसरे छोर पर खड़े मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी इशारे में रेड्डी के उस गेंद को वाइड के लिए इशारा किया था.

रिकल्टन ने 44 गेंद में पूरी की अपनी सेंचुरी

ईशान किशन के अपील के बाद रायन रिकल्टन ने अगली ही गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. आईपीएल में रिकल्टन का ये पहला शतक था. उन्होंने 44 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की. इसके साथ ही रिकल्टन ने मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. दरअसल रिकल्टन अब मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड सनथ जायसूर्या और तिलक वर्मा के नाम था. इन दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई के लिए 45-45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था.

मुंबई ने 20 ओवर में बनाए 243 रन का स्कोर

रायन रिकल्टन के नाबाद 123 रनों की दमदार पारी से मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. रिकल्टन ने अपनी इस पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 8 छक्के भी लगाए. रिकल्ट के अलावा पारी में विल जैक्स ने भी 22 गेंद में 46 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी 15 गेंद में तेज तर्रार 31 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में सनराइजर्स की तरफ से सबसे ज्यादा प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट अपने नाम किए.  प्रफुल्ल के अलावा ईशान मलिंगा, शाकिब हुसैन और नीतीश रेड्डी के खाते में 1-1 विकेट आया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article