5.3 C
Munich

युवराज के ‘मैसेज’ वाली इंडिया टीशर्ट को कूड़ेदान में फेंक दिया, कौन था ये घमंडी बॉलर, सिक्सर किंग ने क्या लिखा था?

Must read


होमखेलक्रिकेट

युवराज के ऑटोग्राफ वाली इंडिया टीशर्ट को कूड़ेदान में फेंकना वाला क्रिकेटर

Last Updated:

युवराज सिंह ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के शो The Overlap Cricket में ब्रॉड के ओवर में 6 छक्के की ऐतिहासिक घटना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जो शायद बहुत कम लोग जानते हैं.

Zoom

युवराज सिंह से स्टुअर्ट ब्रॉड ने 1ओवर में लगाए थे 6 छक्के के बाद में उनकी साइन की हुई टीशर्ट इंग्लिश गेंदबाज ने कूड़ेदान में फेंक दिया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में जब भी सबसे यादगार लम्हों की बात होती है, तो 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह द्वारा लगाए गए छह छक्कों का जिक्र सबसे पहले आता है. इंग्लैंड के खिलाफ T20 World Cup 2007 में युवराज सिंग ने ने स्टुवर्ट ब्रॉड की एक ओवर में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था. यह कारनामा आज भी क्रिकेट फैंस के दिलों में जिंदा है और इसे खेल के सबसे आइकॉनिक पलों में गिना जाता है.

हाल ही में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के शो The Overlap Cricket में इस ऐतिहासिक घटना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जो शायद बहुत कम लोग जानते हैं.

जब ब्रॉड के पिता ने मांगी साइन की हुई जर्सी

युवराज ने बताया कि उस मैच के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड, जो उस समय मैच रेफरी थे, उनसे मिलने आए और उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “तुमने तो मेरे बेटे का करियर खत्म कर दिया. इस पर युवराज ने जवाब दिया, सर, मुझे भी एक बार पांच छक्के पड़े हैं, मैं समझ सकता हूं कैसा लगता है. इसके बाद क्रिस ब्रॉड ने युवराज से अपने बेटे के लिए एक साइन की हुई जर्सी देने को कहा. युवराज सिंह ने अपनी इंडिया जर्सी पर एक खास मैसेज लिखा:मुझे भी पांच छक्के पड़े हैं, मैं जानता हूं कैसा लगता है उम्मीद है कि तुम आगे चलकर सर्वश्रेष्ठ बनोगे. यह मैसेज न सिर्फ खेल भावना को दर्शाता है, बल्कि एक खिलाड़ी के दूसरे खिलाड़ी के प्रति सम्मान को भी दिखाता है.

लेकिन ब्रॉड ने जर्सी का क्या किया?

युवराज ने आगे खुलासा किया कि उन्हें हाल ही में पता चला कि जब क्रिस ब्रॉड ने वह जर्सी स्टुअर्ट को दी, तो उन्होंने गुस्से में उसे डस्टबिन में फेंक दिया. हालांकि, युवराज ने इसे पूरी तरह जायज बताया और कहा कि उस स्थिति में कोई भी खिलाड़ी ऐसा कर सकता है. युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि उस एक ओवर की घटना के बाद ब्रॉड ने खुद को संभाला और उसे अपनी ताकत बना लिया.
ब्रॉड ने आगे चलकर टेस्ट क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट लिए और इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हुए। युवराज ने उन्हें “लेजेंडरी” गेंदबाज करार दिया.

यह पूरी घटना सिर्फ छह छक्कों की कहानी नहीं है, बल्कि खेल भावना, संघर्ष और वापसी की मिसाल भी है. एक तरफ युवराज का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तो दूसरी तरफ ब्रॉड का उस हार से सीख लेकर महान खिलाड़ी बनना दोनों ही इस कहानी को और खास बना देते हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article