Last Updated:
Eshan Malinga hold Purple Cap: आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से जोरदार प्रदर्शन करने वाले ईशान मलिंग अचानक श्रीलंका लौट गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज दौरे के लिए वीजा से जुड़े काम करवाने हैं. इसकी वजह से उन्हें वापस जाना पड़ा है. मलिंग 1 मई को आईपीएल में बचे हुए मैचों के लिए वापस आ जाएंगे.
ईशान मलिंगा अचानक लौटे श्रीलंका
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार वापसी की है. शुरुआती मैचों में मिली हार के बाद टीम ने लगातार पांच जीत दर्ज की, जिससे वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. टीम ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की. इस जीत में तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 1 विकेट भी अपने नाम किया. इस 1 विकेट के साथ ही मलिंगा को पर्पल कैप भी मिला.
हालांकि, सनराइजर्स के इस पर्पल कैप होल्डर ने अब अचानक टीम को छोड़ दिया और वापस श्रीलंका लौट गए हैं. श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलिंगा को आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका में वीजा से जुड़े कुछ काम कराने हैं, जिसके कारण उन्हें श्रीलंका जाना पड़ा है, लेकिन वह शुक्रवार, 1 मई को वापस भारत लौट आएंगे. मलिंगा के अलावा कामिंदु मेंडिस और दिलशान मधुशंका भी श्रीलंका वापस गए हैं.
ईशान ने 9 मैच में लिए हैं 15 विकेट
आईपीएल 2026 में ईशान मलिंगा सनराइजर्स के लिए कहर बरपा रहे हैं. ईशान इस सीजन में अपनी टीम के लिए कुल 9 मैचों में मैदान पर उतरे हैं, जिसमें उन्होंने कुल 15 विकेट लिए हैं, टूर्नामेंट में अबतक खेले गए मैचों में विकेट के मामले में मलिंगा के बाद सिर्फ भारत के भुवनेश्वर कुमार ही 14 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. बता दें कि मलिंगा को सनराइजर्स की टीम ने सिर्फ 1.20 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. इस तरह ये माना जा सकता है कि इतनी कम रकम में सनराइजर्स को मलिंगा के रूप में जैकपॉट लग गया है.
पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची SRH
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद शुरुआत हार से हुई थी. टीम का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी से था. हालांकि, इसके बाद टीम ने केकेआर को हराया, लेकिन फिर उसे बैक टू बैक दो हार मिली, लेकिन इस हार से उबरते हुए अब टीम ने लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है. सनराइजर्स को सीजन में अभी 5 लीग मैच और खेलने हैं. बचे हुए मुकाबले में अगर टीम अपने इसी लय को बरकरार रखती है तो फिर उसका प्लेऑफ में पहुंचना पक्का हो जाएगा.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


