उम्र सिर्फ एक नंबर! भीलवाड़ा के बुजुर्ग खिलाड़ी ने टेबल टेनिस में रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

Date:


Last Updated:

Bhilwara News: भीलवाड़ा के एक 70 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी ने टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल जीतकर सभी को प्रेरित किया है. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जुनून और फिटनेस काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने साबित कर दिया कि खेल और सफलता के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती. उनकी इस उपलब्धि ने युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों को भी नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया है. यह कहानी न केवल खेल प्रेमियों बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

उम्र सिर्फ एक नंबर! भीलवाड़ा के बुजुर्ग खिलाड़ी ने टेबल टेनिस में रचा इतिहास

भीलवाड़ा: आमतौर पर देखा जाता है कि 60 वर्ष की उम्र पार करने के बाद हर व्यक्ति रिटायरमेंट लेकर आराम से जिंदगी बिताने की सोचता है लेकिन भीलवाड़ा के रहने वाले सुभाष आचार्य ने 70 वर्ष की आयु के बाद भी अपना जुनून खेल के प्रति काम नहीं होने दिया और भीलवाड़ा जिले का नाम रोशन किया है. प्रदेश की राजधानी जयपुर स्थित वोंकर टेबल टेनिस अकादमी में 4 और 5 अप्रैल को आयोजित राजस्थान राज्य मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भीलवाड़ा के खिलाड़ी सुभाष आचार्य ने फतह हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन कर दिया. दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें आचार्य ने अपने बेहतरीन कौशल, अनुभव और मजबूत मानसिकता के दम पर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया हैं.

उनकी इस उपलब्धि ने न केवल भीलवाड़ा बल्कि पूरे खेल जगत को गौरवान्वित किया है. आचार्य की इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. शहर के खेल प्रेमियों, परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

खिलाड़ियों से लेकर उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तक
राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन एवं जयपुर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले हुए थे. अनुभवी खिलाड़ियों से लेकर उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तक, सभी ने अपने-अपने वर्ग में दमखम दिखाया. सुभाष आचार्य 70+ आयु वर्ग के पुरुष एकल में उतरे और शुरुआत से ही शानदार फॉर्म में नजर आए. उन्होंने हर मैच में सूझबूझ भरा खेल दिखाते हुए विरोधियों को मात दी और फाइनल मुकाबले में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया लिया.

शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी
प्रतियोगिता के दौरान आचार्य की तकनीक, तेज रिफ्लेक्स और लंबे अनुभव का प्रभाव साफ देखने को मिला. विपक्षी खिलाड़ी कई बार उनके खेल को समझने में असफल रहे. खासतौर पर निर्णायक क्षणों में उनका आत्मविश्वास और शॉट चयन बेहद प्रभावशाली रहा, जिसने उन्हें जीत की राह पर मजबूती से आगे बढ़ाया. स्वर्ण पदक जीतकर आचार्य ने यह साबित किया कि उम्र केवल एक संख्या है, और लगन तथा लगातार अभ्यास से कोई भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है.इस स्वर्णिम सफलता के बाद सुभाष आचार्य का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली 34वीं मास्टर्स नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हो गया है. यह प्रतियोगिता आगामी 24 मई से पुणे में आयोजित की जाएगी, जहां वे राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनके चयन को जिले के खेल प्रेमियों ने गर्व की उपलब्धि बताया है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related