12.3 C
Munich

आरसीबी के साथ हो गई बेईमानी? पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़ बैठे कोहली

Must read


होमखेलक्रिकेट

RCB के साथ हो गई बेईमानी? पाटीदार के विकेट पर बवाल, अंपायर से भिड़ बैठे कोहली

Last Updated:

Jason holder catch controversy: गुजरात टाइटंस के गेंदबाज जेसन होल्डर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान कप्तान और बल्लेबाज रजत पाटीदार का कैच लिया, जिस पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बवाल हो गया. पाटीदार को अंपायर से आउट करार दिया तो आरसीबी का खेमा नाखुश नजर आया. विराट कोहली खुद इस फैसले से हैरान थे और वो रिजर्व अंपायर के पास बातचीत करने के लिए पहुंच गए.

Zoom

रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में माहौल तब गरमा गया, जब जेसन होल्डर ने एक कैच लपका और अंपायर ने रजत पाटीदार को आउट करार दिया. होल्डर के कैच से नाखुश आरसीबी का खेमा अंपायर के फैसले भड़क उठा. उनका मानना था कि कैच पूरा करते वक्त होल्डर कंट्रोल में नहीं थे और गेंद जमीन को छू रही थी. हालांकि, अंपायर अपने फैसले पर बरकरार रहे. आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर चौथे अंपायर से बहस करते नजर आए तो दूसरी ओर, विराट कोहली इस फैसले को लेकर रिजर्व अंपायर के पास पहुंच गए.

क्या आरसीबी के साथ हुई बेईमानी?
दरअसल, बवाल आठवें ओवर की चौथी गेंद पर मचा, जब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने पटकी हुई गेंद फेंकी. इस पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से टकराकर हवा में काफी ऊपर चली गई. तभी डीप स्क्वायर लेग से जेसन होल्डर और दूसरी तरफ से कागिसो रबाडा, दोनों गेंद की तरफ दौड़े. वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी होल्डर ने सूझबूझ दिखाई और रबाडा से टकराने से बचते हुए जमीन के करीब एक बेहतरीन कैच लपक लिया. इसके साथ ही गुजरात के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई. हालांकि, टीवी अंपायर अभिजीत भट्टाचार्य ने रीप्ले देखा और पाटीदार को आउट करार दिया. अंपायर के इस फैसले से पूरा आरसीबी कैंप और उनके फैंस हैरान थे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article