19.1 C
Munich

स्टार्क का भी हो सकता है बुमराह जैसा हाल,चैंपियन गेंदबाज की पहली गेंद पर लगेगा सिक्सर! वैभव इस बॉलर को भी कर देंगे बेहाल

Must read


होमखेलक्रिकेट

स्टार्क का भी हो सकता है बुमराह जैसा हाल,चैंपियन की पहली गेंद पर लगेगा सिक्सर

Last Updated:

वैभव और स्टार्क के बीच मुकाबला सिर्फ बल्ले और गेंद की जंग नहीं है, बल्कि यह उस जज्बे की परीक्षा है जहां एक 15 साल का लड़का दुनिया के सबसे महंगे और अनुभवी गेंदबाज की आंखों में आंखें डालकर चुनौती देने को तैयार है. बुमराह को नहीं बख्शा, तो स्टार्क की क्या बिसात?वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में जो किया है, वह किसी करिश्मे से कम नहीं है. 

Zoom

स्टार्क और वैभव के बीच होने वाले मुकाबले पर दुनिया भर की नजरें

नई दिल्ली. एक और बड़े मुकाबले के लिए आईपीएल 2026 का मंच सज चुका है और इस बार रोमांच की सारी हदें पार होने वाली हैं.  लेकिन जिस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, वह कोई साधारण मैच नहीं, बल्कि एक ‘ऐतिहासिक जंग’ है.  एक तरफ हैं क्रिकेट की दुनिया के नए सनसनीखेज युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी, जो अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से दिग्गजों की नींद उड़ा चुके हैं तो दूसरी तरफ हैं दिल्ली की टीम में वापसी कर रहे दुनिया के सबसे खतरनाक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क.

यह मुकाबला सिर्फ बल्ले और गेंद की जंग नहीं है, बल्कि यह उस जज्बे की परीक्षा है जहां एक 15 साल का लड़का दुनिया के सबसे महंगे और अनुभवी गेंदबाज की आंखों में आंखें डालकर चुनौती देने को तैयार है. बुमराह को नहीं बख्शा, तो स्टार्क की क्या बिसात?वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में जो किया है, वह किसी करिश्मे से कम नहीं है.

वैभव का ‘विस्फोटक’ अवतार

बुमराह जैसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे.  बुमराह ही नहीं, आईपीएल 2026 में खेलने वाले लगभग हर बड़े अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज के खिलाफ वैभव ने पहली गेंद पर बाउंड्री लगाकर खौफ पैदा किया है. उनके खेलने का अंदाज ‘सीधे बल्ले से वार’ और ‘गेंदबाज के नाम को भूलकर काम’ पर आधारित है. वैभव इस सीजन में अब तक 37 छक्क लगा चुके है.

वैभव का ‘विस्फोटक’ अवतार वैभव का बल्ला इस समय आग उगल रहा है  पिछले 9 मैचों में उन्होंने 400 से ज्यादा रन कूट दिए हैं.  उनका स्ट्राइक रेट और बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें इस सीजन का सबसे खतरनाक ओपनर बनाती है.  वैभव सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि वह विपक्षी कप्तानों की रणनीति को तहस-नहस कर रहे हैं.  मिड-विकेट के ऊपर से उनका वह ट्रेडमार्क छक्का अब गेंदबाजों के लिए डरावना सपना बन चुका है.

इंजरी के बाद स्टार्क की वापसी

दिल्ली का ‘ब्रह्मास्त्र’वहीं, दिल्ली की टीम के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी मिचेल स्टार्क की वापसी है.  लंबी इंजरी और रिहैब के बाद स्टार्क फिर से उसी रफ्तार और स्विंग के साथ मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं.  स्टार्क जानते हैं कि वैभव जैसे युवा बल्लेबाज को रोकने के लिए सिर्फ रफ्तार काफी नहीं है, बल्कि अनुभव का इस्तेमाल करना होगा. स्टार्क की वह इन-स्विंगिंग यॉर्कर आज भी दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए काल है.

क्या होगा जब होगा आमना-सामना?

मैदान पर जब वैभव स्ट्राइक लेंगे और सामने से 150 किमी/घंटा की रफ्तार से स्टार्क दौड़ते हुए आएंगे, तो सांसें थमना तय है  क्या वैभव अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए स्टार्क की पहली गेंद को भी स्टैंड्स में भेजेंगे? या फिर अनुभवी स्टार्क अपनी घातक यॉर्कर से इस उभरते सितारे की गिल्लियां बिखेर देंगे?यह मुकाबला ‘ताकत बनाम तकनीक’ और ‘युवा जोश बनाम अनुभव’ का चरम बिंदु है दिल्ली के फैंस के लिए स्टार्क की वापसी एक नई उम्मीद लेकर आई है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी जिस ‘मूड’ में हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि गेंद अब स्टार्क के पाले में है.  तैयार हो जाइए, क्योंकि आईपीएल 2026 का सबसे मसालेदार और रोमांचक अध्याय अब लिखे जाने वाला है!

About the Author

authorimg

राजीव मिश्रAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article