Last Updated:
मुंबई इंडियंस के स्टार और भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो खिंचवाई. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई.
सूर्यकुमार यादव ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के साथ शेयर की फोटो
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की सबसे यादगार पलों में से एक तब आया जब तीन भारत के आईसीसी वर्ल्ड चैंपियन कप्तान एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आए. महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) शनिवार शाम मुंबई इंडियंस (एमआई) की मेजबानी करेगी. पिछली बार जब दोनों टीमें वानखेड़े में भिड़ीं थीं, तब संजू सैमसन के शतक की बदौलत सीएसके ने 103 रन से जीत दर्ज की थी. चोटिल और संघर्षरत एमआई अब बदला लेने के इरादे से उतरेगी, क्योंकि आईपीएल 2026 में बने रहने के लिए यह उनके लिए जरूरी हो गया है.
मुकाबले से पहले चेपॉक में दोस्ती और सम्मान की झलक देखने को मिली. एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने एक साथ फोटो खिंचवाई. इसे सूर्यकुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया. एमआई के बल्लेबाज ने लिखा, “ग्रुप डीपी मिल गया. बस ग्रुप का नाम सजेस्ट करो.”


