20.6 C
Munich

सीकर में पक्षियों के लिए बना ‘फाइव स्टार घर’, 3000 चिड़ियों को मिलेगा ठिकाना, भक्ति और प्रकृति का भी संगम

Must read


Last Updated:

Five Star Bird Complex Sikar : सीकर में भक्ति और प्रकृति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है, जहां देवीपुरा बालाजी मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए फाइव स्टार बर्ड कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा है. करीब 3000 पक्षियों के रहने की क्षमता वाला यह बहुमंजिला ढांचा स्थानीय लोगों और दानदाताओं के सहयोग से तैयार हो रहा है. यह पहल न सिर्फ पक्षियों को सुरक्षित आश्रय देगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दे रही है.

ख़बरें फटाफट

सीकर : भक्ति केवल मंदिरों की दीवारों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह प्रकृति, जीव-जंतुओं और पक्षियों की सेवा में भी दिखाई देती है. इसी भावना को साकार करते हुए सीकर शहर में एक अनोखी पहल सामने आई है. शहर के देवीपुरा बालाजी मंदिर परिसर में एक विशाल पक्षी घर का निर्माण किया जा रहा है, जिसे स्थानीय लोगों ने फाइव स्टार बर्ड कॉम्पलेक्स नाम दिया है. यह पक्षी घर क्षियों के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है.

मंदिर के महंत ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस विशेष फाइव स्टार बर्ड कॉम्पलेक्स का निर्माण सीकर निवासी एवं सूरत प्रवासी व्यवसायी मनोहर लाल सैनी और बाबूलाल सैनी के सहयोग से कराया जा रहा है. इस बर्ड कॉम्पलेक्स की कुल ऊंचाई लगभग 62 से 65 फीट रखी गई है, जिसके साथ करीब 12 फीट ऊंचा पेडस्टल भी बनाया गया है. यह छह मंजिला संरचना पूरी तरह आरसीसी स्ट्रक्चर पर आधारित है.

1100 छोटे-छोटे घर बनाए गए 
इस अनूठे निर्माण की सबसे खास बात इसमें बनाए गए फ्लैट्स हैं. पक्षियों के लिए कुल 750 से लेकर 1100 छोटे-छोटे घर तैयार किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक में चार पक्षी आसानी से रह सकते हैं. इस तरह यह कॉम्पलेक्स करीब तीन हजार पक्षियों को एक साथ आश्रय देने में सक्षम होगा. हर फ्लैट को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि पक्षियों को सुरक्षित, आरामदायक और मौसम के अनुकूल वातावरण मिल सके.

गुजरात के कारीगरों ने किया तैयार 
इस फाइव स्टार बर्ड कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य गुजरात के बनासकांठा जिले से आए सात कुशल शिल्पकारों द्वारा किया गया है. इस बर्ड कॉम्पलेक्स को बनाने में 1 महीने से भी अधिक का समय लगा है. महंत शर्मा के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में यह बर्ड टॉवर पूरी तरह तैयार होकर लोगों के सामने होगा. उन्होंने बताया कि करीब साढ़े छह लाख रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया है.

हाउसिंग सोसायटी की तरह बना है बर्ड कॉम्पलेक्स
इस बर्ड कॉम्पलेक्स में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था भी मंदिर ट्रस्ट और दानदाताओं द्वारा की जाएगी. यह पहल न केवल पक्षियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी देगी. देवीपुरा बालाजी धाम में बन रहा यह बर्ड हाउस अब श्रद्धालुओं के साथ-साथ आमजन के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. लोग इसे पक्षियों की हाउसिंग सोसायटी के रूप में देख रहे हैं, जहां हर मौसम में पक्षियों को सुरक्षित ठिकाना मिलेगा. यह प्रयास सीकर में प्रकृति और भक्ति के अनूठे संगम का प्रतीक बनकर उभर रहा है.

About the Author

Rupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article