13.3 C
Munich

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए त्रिग्रही बना रहे ऐसा योग..किस्मत बदलनी तय, करना होगा बस एक काम

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 3 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल मूल राशि में ही गोचर कर रहे हैं, जो आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे. थोड़ा आवेश आ सकता है. कोई भी निर्णय लेने से बचें. चंद्रमा लग्न के तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं. यह साहस संचार और प्रयासों में वृद्धि करेंगे. सूर्य का प्रभाव व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि को आज नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में विस्तार के योग हैं.

Aaj Ka Mesh Rashifal 3 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में बुधादित्य योग चल रहा है. आज त्रिग्रही प्रभाव राशि को विशेष फल देंगे. यह ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ धनलाभ देंगे. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. मंगल आपको ऊर्जा देंगे और निर्णय क्षमता को मजबूत करेंगे. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव हो सकता है. ज्यादा टेंशन लेने से बचें. हनुमान जी की आराधना करें. इससे ग्रहों का प्रभाव कम होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज ज्येष्ठ माष, ऋतु ग्रीष्म है. तिथि द्वितीया, नक्षत्र विशाखा और पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 5.39 पर और सूर्यास्त 6.57 पर होगा.

आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 मिनट से 12.44 तक रहेगा. इसमें मांगलिक, सांस्कृतिक सहित अन्य काम कर सकते हैं, जो लंबे समय तक तक लाभ देगा. अशुभ समय राहुकाल 5.17 से लेकर 6.57 तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम में रहेगा. अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल मूल राशि में ही गोचर कर रहे हैं, जो आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे. मंगल की वजह से थोड़ा आवेश आ सकता है, इसमें कोई भी निर्णय लेने से बचें. चंद्रमा लग्न के तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं. यह साहस संचार और प्रयासों में वृद्धि करेंगे. सूर्य का प्रभाव व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा.

कैसी रहेगी लव लाइफ

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. कंधे-गर्दन व हाथों में हल्की थकान हो सकती है. किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव लेने से बचें. ये नुकसानदेह हो सकता है. अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं. योग और ध्यान करें. प्यार और रिश्तों में सुधार होगा. पार्टनर के साथ मधुर बातचीत से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी. मूड रोमांटिक हो सकता है. कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए नए संपर्क बना सकते हैं. शादी की बातचीत भी आगे बढ़ सकती है. परिवार में भाई और बहनों का सहयोग मिलेगा. खुशी का माहौल रहेगा. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है.

खुलेंगे कमाई के रास्ते

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. छोटे-छोटे लाभ मिलेंगे. नए आर्थिक स्रोत खुलेंगे. खर्चे में वृद्धि हो सकती है. बजट के अनुसार खर्च करें. नौकरी और करियर में मेहनत के अनुसार बेहतरीन परिणाम मिलेगा. नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में विस्तार के योग हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article