13.3 C
Munich

IPL में गेंदबाजों की पिटाई पर छलका लॉकी फर्ग्यूसन का दर्द, बताया बचने का ये खास तरीका

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL में गेंदबाजों की पिटाई पर छलका फर्ग्यूसन का दर्द, बताया बचने का खास तरीका

Last Updated:

IPL 2026 PBKS Lockie Ferguson: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने आईपीएल में बल्लेबाजों से बचने का खास तरीका बताया है. लॉकी फर्ग्यूसन का मानना है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आप पिटाई से नहीं बच सकते हैं, लेकिन रन की गति पर ब्रेक लगाकर बल्लेबाजों को दबाव में लाने का काम किया जा सकता है, जिससे विकेट मिलने की संभावना बढ़ती है.

Zoom

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का मानना है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में गेंदबाजों की थोड़ी धुनाई तो होगी ही, लेकिन सफल होने के लिए उन्हें आक्रामक बने रहने और रनों की रफ्तार को रोकने के तरीके ढूंढने होंगे. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्लेबाजों का दबदबा इतना ज्यादा रहा है कि 230 या 250 से ज्यादा का लक्ष्य भी अक्सर सुरक्षित नहीं लग रहा. पंजाब और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘आईपीएल में स्कोर बहुत ज्यादा बनता है. इसलिए आपको बाउंड्री तो पड़ेंगी ही. एक गेंदबाज होने के नाते यह खेल का ही एक हिस्सा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘असली बात यह है कि आप अगली गेंद पर कैसे वापसी करते हैं और फिर से अपनी योजना को कैसे लागू करने की कोशिश करते हैं. इसलिए जब तक गेंदबाज आक्रामक रहते हैं, बल्लेबाजों को आउट करने के तरीके ढूंढते रहते हैं और साथ ही रनों को भी रोकते रहते हैं, तब तक वे एक अच्छी मानसिक स्थिति में रहेंगे.’’

बॉलिंग में स्पीड से मिलता है फायदा-लॉकी फर्ग्यूसन

एक गेंदबाज ऐसा कैसे करे, वह अपनी तेज गति के भरोसे या फिर अपनी विविधताओं के भरोसे करे? तो इस उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मतलब है, अतिरिक्त गति के अपने फायदे होते हैं. कभी-कभी आप जितनी तेज गेंद फेंकते हैं, वह उतनी ही तेजी से बाउंड्री के पार चली जाती है. लेकिन यह एक ‘एक्स फैक्टर’ है. आप जानते हैं, अगर आपके पास अतिरिक्त गति है तो निश्चित रूप से बल्लेबाज के पास प्रतिक्रिया करने के लिए कम समय होता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘और फिर, आप जानते हैं, आज के जमाने के हर क्रिकेटर के पास अपनी-अपनी विविधताएं होती हैं. वे गेंद की गति बदलते रहते हैं. उनके पास अलग-अलग तरह के बदलाव होते हैं. इसलिए आप जितना हो सके परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालें ​​और यह सीखने की कोशिश करें कि उस खास दिन कौन सी चीज काम कर रही है.’’ फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण देर में टीम से जुड़े.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article