Last Updated:
Who Is Israfil Chowkidar: पश्चिम बंगाल में अभी विधानसभा चुनाव का दंगल चल रहा है, जिसका फाइनल 4 मई 2026 को है. इस दिन यह तय हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी और कौन विपक्ष में बैठगा. लेकिन उससे पहले डराने-धमकाने और तीखी बयानबाज का दौर अपने चरम पर पहुंच गया है. बंगाल की महिलाएं टीएमसी के दबंग नेता जहांगीर खान के निकट सहयोगी इशराफिल चौकीदार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई हैं. वहीं, भाजपा भी इशराफिल को लेकर हमलावर है. अब वोटर्स को डराने-धमकाने के आरोपी इशराफिल चौकीदार के पक्ष में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी भी मैदान में उतर आए हैं.
TMC नेता अभिषेक बनर्जी इशराफिल चौकीदार के सपोर्ट में उतरते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को लेकर ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है. (फाइल फोटो/Reuters)
Who Is Israfil Chowkidar: पश्चिम बंगाल में किसकी जमीन दरकेगी और कौन सत्ता पर काबिज होगा, इसका फैसला 4 मई 2026 को हो जाएगा. इसी दिन वोटों की गिनती होगी, जिसके बाद विजेता पार्टी का नाम तय हो जाएगा. उससे पहले पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल मचा हुआ है. EVM स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर मचे बवाल के बीच कथित तौर पर टीएमसी नेताओं की ओर से मतदाताओं को डराने-धमकाने तक के आरोप लग रहे हैं. TMC के स्ट्रॉन्गमैन और फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले जहांगीर खान और उनके सहयोगी एक बार फिर से विवादों की वजह से चर्चा में हैं. अब नौबत ऐसी बन गई है कि फाल्टा में जनता जहांगीर खान और उनके सहयोग इशराफिल चौकीदार के खिलाफ सडकों पर उतर गई है. स्थानीय लोग इनपर डराने-धमकाने का आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन भी किया गया है. खासकर इशराफिल चौकीदार के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. अब TMC के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी इसी इशराफिल चौकीदार के समर्थन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवादित बयान दे डाला है.
इशराफिल चौकीदार उस समय में विवादों में आ गए, जब भाजपा IT सेल के चीफ अमित मालवीय ने उनको लेकर X पर एक पोस्ट शेयर किया. अमित मालवीय ने कहा, ‘फाल्टा में मतदाताओं को धमकाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है – अतीबुर शेख, हबीब शेख और हबीब मोल्ला. ये तीनों मुख्य आरोपी इशराफिल चौकिदार के करीबी सहयोगी हैं. इसके बावजूद एक परिचित पैटर्न के तहत मुख्य आरोपी अब भी फरार बना हुआ है. जब डराने-धमकाने की घटनाओं के केंद्र में मौजूद लोग आसानी से गिरफ्तारी से बच निकलते हैं, जबकि किनारे के लोगों को पकड़ा जाता है, तो इससे नीयत और कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. क्या यह अक्षमता है या फिर कुछ ज्यादा ही सोची-समझी रणनीति? क्या पश्चिम बंगाल पुलिस ममता बनर्जी के भतीजे के निर्देशों का इंतजार कर रही है?’ अमित मालवीय के इस पोस्ट के बाद बंगाल की राजनीति धधकने लगी है. अब मालवीय के सोशल मीडिया पोस्ट पर अभिषेक बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ही निशाना साध दिया.
Three people have been arrested in Falta for threatening voters – Atibur Sheikh, Habib Sheikh, and Habib Molla. All three are close associates of the prime accused, Israfil Chowkidar.
And yet, in a familiar pattern, the main accused remains “untraceable.”


