Last Updated:
IPL 2026 के प्लेऑफ से पूरी तरह बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब मुंबई इंडियंस टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन चुकी है. इंग्लैंड के समरसेट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुंबई इंडियंस ने टी-20 फॉर्मेट में 50,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई.
मुंबई इंडियंस
चेन्नई: मुंबई इंडियंस ने शनिवार 2 मई को इतिहास रच दिया, जब वह टी-20 में 50,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में 20 ओवर के फॉर्मेट में 50 हजार रन का आंकड़ा छूने के लिए टीम को कम से कम 114 रन बनाने थे और टीम ने शनिवार को 15वें ओवर में अपना 114वां रन बनाया (14.1 ओवर में 117/1).
50 हजार रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम
चेन्नई में हुआ यह मैच मुंबई इंडियंस का 308वां टी-20 मैच था. मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में 286 मैच और चैंपियंस लीग टी-20 में 22 मैच खेले हैं. टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम की लिस्ट में अब मुंबई इंडियंस के बाद इंग्लैंड की समरसेट दूसरी पोजिशन पर आ चुकी है. समरसेट ने 303 टी-20 मैचों में 48,244 रन बनाए हैं. 2025 आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 295 टी-20 मैच में 47,304 रन के साथ तीसरी पोजिशन पर है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स 2008 से 2026* तक 286 मैचों में 46,438 रनों के साथ चौथे स्थान पर है.
रोहित शर्मा ने बनाए मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. मुंबई के 39 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक खेले गए 240 मैचों में कुल 6286 रन बनाए हैं, उनके बाद सूर्यकुमार यादव (3933) और कीरोन पोलार्ड (3915) का स्थान आता है. चेन्नई में हुआ यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो का था. मगर मुंबई आठ विकेट से हारते ही अपनी प्लेऑफ की सारी उम्मीदों को धूमिल कर बैठी.
अब प्लेऑफ से पूरी तरह बाहर मुंबई
मैच की बात करें तो गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस को छोटे स्कोर पर रोकने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 67) और कार्तिक शर्मा (नाबाद 54) के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 गेंद में 98 रन की अटूट साझेदारी की मदद से आठ विकेट से जीत दर्ज की.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें


